{"_id":"6a07749998dbc9c48f0f6648","slug":"elderly-man-released-from-jail-dies-under-suspicious-circumstances-blood-stained-stick-found-lying-nearby-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173341-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जेल से छूटे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, थोड़ी दूर पर पड़ा मिला खून से सना डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जेल से छूटे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, थोड़ी दूर पर पड़ा मिला खून से सना डंडा
विज्ञापन
पप्पू का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय पप्पू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव स्थित श्मशान घाट के पास कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था, थोड़ी दूरी पर खून से सना एक डंडा पड़ा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वह हत्या के मुकदमे में आरोपी था और कुछ समय पहले जेल से छूटा था।
पप्पू के बड़े भाई आनंद ने बताया कि करीब 20 साल पूर्व गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। विपक्षियों ने हत्याकांड में भाई पप्पू काे नामजद करा दिया। भाई पांच साल जेल में भी रहा था। मुकदमे में फैसला होने पर करीब दो साल पूर्व पप्पू जेल से छूटा था। इसी मुकदमे में आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने एक साल पूर्व पप्पू को जेल भेजा था।
पांच-छह माह पप्पू जेल में रहा था। उसी मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए पप्पू ने आनंद से बृहस्पतिवार सुबह पांच सौ रुपये और अपनी बहू से 1500 रुपये लिए थे। वह हरदोई न्यायालय जाने के लिए गया था।
विज्ञापन
आनंद ने बताया कि भाई मोबाइल नहीं रखता था इसलिए उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। देर शाम तक भाई के घर न लौटने पर तलाश भी की गई थी। शुक्रवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर शाहजहांपुर जिले की सीमा में पप्पू का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। सीने पर माचिस रखी थी।
आनंद के मुताबिक, वर्तमान में भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या के मुकदमे में फैसला हो गया था, लेकिन शव के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
--
शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद घटना की चर्चा
बताया जा रहा है कि पप्पू बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ हरदोई गया था। देर शाम वापसी में देशी शराब की दुकान से शराब लेकर श्मशान घाट के पास बैठकर पी गई। इसके बाद देर रात कोई विवाद हुआ और घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों के अनुसार, साथ में गए व्यक्ति ने ही उनके घर आकर सुबह घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शाम को दो और लोगों को पूछताछ में हिरासत में लिया गया।
--
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
- देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी