Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man murdered by smashing his head in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में बुजुर्ग की हत्या: घर के बाहरी कमरे में पड़ा मिला शव, भारी वस्तु से कुचला गया सिर

Fri, 15 Nov 2024 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 12:53 PM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के बाहरी कमरे में पड़ा मिला। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना की जानकरी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
Elderly man murdered by smashing his head in Shahjahanpur
महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां में घर की बैठक में सो रहे 65 वर्षीय रामसेवक मिश्रा की किसी भारी वस्तु से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
रामसेवक मिश्रा बृहस्पतिवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद बैठक में जाकर सो गए थे। पुत्र आलोक मिश्रा, पुत्रवधू शशि मिश्रा, पौत्री रिया और पौत्र कृष्णा घर के कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे बहू शशि झाड़ू लगाने के लिए कमरे में गई तो ससुर का शव पड़ा देखकर शोर मचाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्रूरता की हदें पार: मासूम बेटे के सामने काटा पत्नी का गला... पांच घंटे लाश के पास बैठा रहा; सुबह किया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरी तरह कुचला गया था सिर 
शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि रामसेवक की सिर बुरी तरह से कुचला गया था। इसके बाद आलोक मिश्रा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ग्रामीण और सीओ पुवायां निष्ठा उपाध्याय ने भी मौका मुआयना किया। 

Trending Videos

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। उधर रामसेवक की हत्या की जानकारी पाकर पहुंची पुत्री अनुपम और दामाद कमल मिश्रा ने उनके परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed