{"_id":"65e21273293e4b534203679c","slug":"elderly-man-going-to-wedding-dies-after-auto-overturns-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-114311-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ऑटो पलटने से शादी में जा रहे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ऑटो पलटने से शादी में जा रहे बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
जैतीपुर। थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर तिराहे के पास सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें भांजी के देवर की शादी में शामिल होने जाते समय गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के गांव मरेना निवासी पोपराम (65) की मौत हो गई। उनकी भाभी सुशीला को मामूली चोटें आई हैं।
शुक्रवार को पोपराम अपनी भाभी सुशीला व चंद्रकली, भतीजे शिवम व अनिल को लेकर ऑटो से बदायूं के खैरे कटरा में भांजी के देवर की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में जैतीपुर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर तिराहे के पास बैलगाड़ी को बचाने कोशिश में चालक के ब्रेक लगाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने ऑटो को सीधा करने के बाद सवारियों को निकाला। इस बीच चालक भाग गया। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से पोपराम को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑटो में सवार सुशीला को मामूली चोटें आई। उनकी मौत से पत्नी प्रेमा देवी व बेटे वेदप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
पुवायां। गांव जेबा निवासी राजीव कुमार बृहस्पतिवार शाम बाइक से गांव सुजानपुर गए थे। रात में वापस आते समय उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में राजीव गंभीर घायल हो गए। जानकारी पाकर परिजन उनको इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने राजीव को बरेली रेफर किया है। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद