{"_id":"6a9722c0503742064a0a5bbc","slug":"elderly-man-dies-of-snakebite-at-the-farm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-183336-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत पर सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत पर सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के मियांपुर गांव निवासी रामप्रसाद (55) की सोमवार शाम सर्पदंश से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
मिढ़ईलाल ने बताया कि चाचा रामप्रसाद सोमवार शाम खेत पर फसल की देखभाल करने के लिए गए थे। शाम करीब छह बजे चाचा के पैर में सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर चाचा को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
रास्ते में चाचा ने बताया था कि उन्हें कोबरा ने डसा है। चाचा खेतीबाड़ी के अलावा राजमिस्त्री का भी काम कर लेते थे। चाचा की मौत से चाची भगवंता देवी व उनके बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद