फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies after injection in clinic, commotion

Shahjahanpur News: क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद बुजुर्ग की मौत, हंगामा

Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after injection in clinic, commotion
घासीराम  का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रोजा। मठिया कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय घासीराम की क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे घासीराम को खांसी आने के चलते रोजा क्षेत्र में एक निजी डॉक्टर की क्लीनिक में परिजन लेकर आए थे। चेस्ट और क्षय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर क्लीनिक पर नहीं थे। उनके कंपाउंडर ने उन्हें दवा देने के बाद इंजेक्शन लगा दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई, तब बेटा अमरपाल उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर पहुंचकर कंपाउंडर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर पहुंची रोजा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। क्लीनिक पर मौजूद दो कंपाउडरों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक घासीराम के पुत्र ने कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कई माह से चल रहा था इलाज
-रोजा थाने में जमुही निवासी कंपाउंडर श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि घासीराम का कई महीनों से सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। डाक्टर की सलाह पर इंजेक्शन दिया गया था।

घासीराम  का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

घासीराम  का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed