फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly care center to be built in town hall itself

Shahjahanpur News: टाउनहॉल में ही बनेगा बुजुर्ग देखभाल केंद्र

Sun, 17 Nov 2024 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 17 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly care center to be built in town hall itself
नगर निगम कार्यालय के सभागार में सीनियर सिटीजन को संबो​धित करते नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र
शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिकों के लिए केयर सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। नगर आयुक्त ने कहा कि टाउन हॉल में चिह्नित जमीन पर ही इसे बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम कार्यालय के सभागार में सीनियर सिटीजन के साथ बैठक को नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से सीनियर सिटीजन की सुविधाओं को ध्यान में रखकर प्रयास किया जा रहे हैं, जिसमें सीनियर सिटीजन केयर सेंटर प्रमुख है। केंद्र पर शहर में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को उनके स्वास्थ्य की देखभाल से संबंधित सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए शहर में ओपन जिम खोलने, योग पार्क बनाने की भी योजना है। नगर आयुक्त ने सीवर लाइन डालने को लेकर आ रही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया। इस बीच सोसाइटी के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक व महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी सावित्री शर्मा ने नगर आयुक्त ने सीनियर सिटीजन की समस्याओं पर ध्यान दिए जाने को लेकर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed