फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elder Brother Killed in Dispute Over Money in Shahjahanpur

Shahjahanpur: रुपयों के विवाद में ली बड़े भाई की जान, नशे में धुत युवक ने सिर पर मारा डंडा, अस्पताल में मौत

Thu, 16 Apr 2026 05:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 05:19 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में रुपयों के विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की जान ले ली। शराब के नशे में धुत युवक ने बड़े भाई के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Elder Brother Killed in Dispute Over Money in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में जमीन की बिक्री के रुपयों से प्लाट खरीदने को लेकर चल रहे मनमुटाव में गांव सरौरी में 45 वर्षीय कुंवरपाल के सिर पर उसके छोटे भाई पिंकू ने डंडा मार दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कुंवरपाल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी बिट्टो देवी ने देवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले राधेश्याम ने कुछ दिन पहले पांच लाख रुपये में अपनी जमीन की बिक्री की थी। उस रुपये से वह प्लाट खरीदना चाहते थे। उनका बड़ा बेटा कुंवरपाल जमीन खरीदने को लेकर सहमत था, लेकिन पिंकू विरोध कर रहा था। इसे लेकर दोनों भाइयों में मनमुटाव हो गया था। बुधवार की रात करीब नौ बजे पिंकू शराब के नशे में घर लौटा। उसे नशे में देखकर बड़े भाई कुंवरपाल ने उसकी डांट लगा दी। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके से भागा आरोपी 
इससे बौखलाया पिंकू घर के अंदर गया और डंडा उठा लाया। उसने डंडे से कुंवरपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर पर डंडा लगने से कुंवरपाल बेहोश होकर गिर पड़े। उनके सिर से खून बहता देखकर पिंकू मौके से भाग गया। घायल कुंवर पाल को परिजन उपचार के लिए निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उपचार के दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे कुंवरपाल ने दम तोड़ दिय। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पत्नी बिट्टो देवी ने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जमीन बिक्री के रुपयों को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 105, 352/3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed