फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight pyres were burnt together at Kolaghat

हापुड़ हादसा: कोलाघाट पर एक साथ जलीं आठ चिताएं

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Eight pyres were burnt together at Kolaghat
कोलाघाट स्थित रामगंगा नदी किनारे शवों का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हापुड़ की फैक्टरी में हुए हादसे के बाद कांट ब्लॉक के भंडेरी गांव के आठ लोगों के शव रविवार रात 12 बजे के बाद यहां लाए गए। अपनों के शवों को देखकर गांव में चीत्कार मच गया। परिजन की चीखें सुनकर सभी का कलेजा कांप उठा। रामगंगा नदी किनारे कोलाघाट के पास सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चार जून को हापुड़ की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में भंडेरी गांव के सर्वेश पुत्र पप्पू, अनिल उर्फ छोटे पुत्र रामचंद्र, भूरे पुत्र रामबक्श, रामू पुत्र दर्शन, अनूप पुत्र राजेश, प्रेमपाल पुत्र रामसरन, इरफान पुत्र इब्बन, छविराम पुत्र कल्लू, नूर हसन पुत्र इंसान और राघवेंद्र पुत्र रामनरेश की मृत्यु हो गई थी। बमुश्किल परिजन ने शवों की शिनाख्त की थी। हापुड़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। इरफान और नूरहसन के परिजन ने हापुड़ में ही दोनों के शव दफना दिए। रविवार रात 12 बजे के बाद एंबुलेंस और किराये के वाहन से शेष आठ शव भंडेरी गांव लाए गए।
विज्ञापन

शव गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। गांव में पहुंचे डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी एस. आनंद ने शोकसंतप्त ग्रामीणों से बातचीत की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ददरौल क्षेत्र के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह भी गांव पहुंचे। विधायक के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा दिखाई दिया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके स्तर से हर संभव मदद की जाएगी। ग्रामीण मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये मुआवजा से संतुष्ट नहीं दिखे। इसके बाद कोलाघाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed