फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight proposals passed in the first meeting of the Municipal Board

Shahjahanpur News: नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव पास

Sun, 04 Jun 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Eight proposals passed in the first meeting of the Municipal Board
विकास भवन सभागार में नगर निगम की बोर्ड बैठक में मौजूद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व अन्य
शाहजहांपुर। नगर निगम बोर्ड की शनिवार को हुई पहली बैठक चुनावी वादे निभाने के नाम रही। बैठक में विकास कार्यों के आठ प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सभी पार्षदों की सहमति पर पारित कर दिया गया। इनमें चुनाव के दौरान महापौर की ओर से किए गए वादों में छह प्रस्ताव शामिल हैं। महापौर अर्चना वर्मा की अनुमति से शनिवार शाम विकास भवन सभागार में प्रथम अधिवेशन का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने महापौर अर्चना वर्मा, नव निर्वाचित पार्षदों और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर और सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर का स्वागत किया। इस दौरान कार्य समिति के गठन के लिए 12 सदस्यों के प्रस्ताव पर कहा गया कि महापौर अपने स्तर से इन सदस्यों को नामित करेंगी। जिसमें प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल दो साल रहे। हर साल छह नए सदस्य लॉटरी के माध्यम से चुने जाएंगे। जिससे अधिक लोगों की इसमें सहभागिता हो सके।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए जाने वाले विकास कार्यों की योजना तैयार कर बोर्ड के अनुमोदन से शासन को प्रेषित किए जाने के लिए पार्षदों के प्रस्ताव लिए गए। जिसमें पार्षदों ने अपनी-अपनी समस्याओं काे रखा। इस पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि अपने कार्यों और समस्याओं को लिखित रूप में दे दें। अगर कार्य समय पर न हो तो वह अपनी बात महापौर के सामने रखें। एक पार्षद ने सवाल किया कि क्या पार्षदों की कोई निधि तय होती है। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि पार्षदों की कोई निधि नहीं होती है। उनका काम होता है कि वह अपने क्षेत्र का विकास कराएं। इसके लिए वह नगर निगम कार्यालय में अपना लिखित पत्र देंगे। जिसकी जांच कराने के बाद निर्माण कार्य स्वीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी बीच एक पार्षद ने कहा कि ऐसा तो नहीं कि किसी क्षेत्र में अधिक काम होगा तो किसी में कम। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि जो क्षेत्र विकसित हैं। उनमें काम की जगह मरम्मत का कार्य अधिक रहता है। जो विकसित हो रहे हैं। उनमें काम अधिक होते हैं। जरूरत के आधार पर काम को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर लाइन के विस्तार का प्रस्ताव हुआ पारित
- अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जो कि गर्रा और खन्नौत नदी के बीच हो रहा है। अधिवेशन में प्रस्ताव रखा गया कि सुभाष चौराहा रोड और बरेली रोड आदि क्षेत्रों में सीवर लाइन का विस्तार किया जाए। इस पर सभी पार्षदों ने एक मत से हामी भर दी। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से इस मामले में बात हो चुकी है। दिसंबर तक काम को स्वीकृति मिलने की संभावना है।

अतिक्रमण हटाने में पार्षद करें सहयोग
अधिवेशन में चौथा प्रस्ताव रखा गया कि नगर में अतिक्रमण के स्थायी समाधान के लिए मुख्य बाजार में रेलिंग लगाई जाए। इस पर भी पार्षदों ने हामी भर दी। इस दौरान कहा गया कि पहले तो पार्षद अपने क्षेत्रों में सड़क किनारे दुकानदारों के वाहनों को हटाने के लिए कहेंगे। उनको पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के लिए कहेंगे। अगर इस बात के लिए भी तैयार नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस प्रस्ताव पर पार्षद तैयार हो गए।

पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे
अधिवेशन के दौरान पांचवें प्रस्ताव के रूप में शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाने की रखी गई। जिसमें कहा गया कि पार्किंग स्थल विकसित होने से शहर में जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जाए और जो बने हुए है उनको विकसित किया जाए। इस पर ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित हो गया।

ककरा कलां में बनेगा प्रदर्शनी मैदान
छठे प्रस्ताव के रूप में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत ककरा कलां में प्रदर्शनी मैदान बनाने की बात रखी गई। जिसको पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके बताया कि इसको बनाने के लिए शासन से ब्याज रहित ऋण प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

खोदी गई सड़कों को बनाया जाएगा दोबारा
नगर में सीवर लाइन और पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिसकी वजह से ज्यादातर सड़कों की स्थिति खस्ताहाल हो गई है। उनके पुर्ननिर्माण के लिए सातवां प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सीवर लाइन से होने वाली समस्याओं के बारे में भी पार्षदों ने अवगत कराया। इस प्रस्ताव पर भी पार्षदों ने सहमति जताई।

साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट के प्रस्ताव पारित
- महापौर अर्चना वर्मा के घोषणा पत्र में था कि शहर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाएगी, लोगों को पेयजल उपलब्ध कराए जाएंगे, सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। कर संबंधित आने वाली समस्याओं को दूर किया जाएगा। इन समस्याओं पर सभी पार्षदों ने सहमति जताते हुए पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा। पार्षदों ने अपने क्षेत्रों में पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। महापौर ने जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।


पार्षद जिम्मेदारी का करें निर्वहन
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अधिवेशन में पार्षदों से कहा कि नगर को व्यवस्थित करने में सहयोग करें। अपने कार्य क्षेत्र में रहकर जिम्मेदारी के साथ कार्यों का निर्वहन करें।

शहर को स्वच्छ करने में करें सहयोग : महापौर
महापौर अर्चना वर्मा ने सभी पार्षदों से कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में संयुक्त रूप से मिलकर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed