फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight new registration counters will be set up at the medical college.

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में बनेंगे आठ नए रजिस्ट्रेशन काउंटर

Wed, 09 Sep 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Eight new registration counters will be set up at the medical college.
राजकीय मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए आठ नए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए 67 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हो गया है। मुख्य ओपीडी गेट के बाहर खाली पड़ी जगह पर काउंटर बनाए जाने के साथ टिनशेड भी डाला जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1500 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए मरीजों के साथ तीमारदारों को भी घंटों लाइन में लगना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। मरीजों की बढ़ती संख्या और लंबी लाइनों को देखते हुए नए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

प्रस्ताव पास होने के बाद मुख्य ओपीडी गेट के बाहर आठ नए काउंटर बनाए जाएंगे। काउंटरों की संख्या बढ़ने से पंजीकरण के लिए मरीजों को अधिक देर तक लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इससे वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर मरीजों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही अस्पताल परिसर में लगने वाली भीड़ कम होने से मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। काउंटर बढ़ने से मरीजों को सुविधा मिलेगी और अस्पताल परिसर में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed