फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight hundred nomination papers sold on the first day, three for the post of mayor

Shahjahanpur News: पहले दिन बिके आठ सौ नामांकन पत्र, महापौर पद के लिए तीन

Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eight hundred nomination papers sold on the first day, three for the post of mayor
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार से हो गई। नगर निगम समेत 12 निकायों में पहले दिन आठ सौ नामांकन पत्र बिक्री किए गए। कलक्ट्रेट में नगर निगम और कांट नगर पंचायत के नामांकन होंगे। इसके मद्देनजर बैरिकेडिंग करके सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र बिक्री की प्रकिया चली। नामांकन स्थल पर 11 मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इस दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जांच के बाद ही नामांकन स्थल के अंदर जाने दिया गया। पहले दिन नगर निगम के मेयर पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए। वहीं नगर निगम के 60 पार्षदों के लिए 189 पर्चे बिके। पहले दिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। तीन नगर पालिका और आठ नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए कुल 97 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं सदस्य के लिए 511 नामांकन पत्र बिके हैं।
विज्ञापन


यह है चुनाव कार्यक्रम
शाहजहांपुर में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्रों बिक्री होगी। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों जांच होगी। 27 अप्रैल को नाम वापसी, फिर 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुवायां में अध्यक्ष के 18 और सदस्य पद के 193 पर्चे बिके
पुवायां। पुवायां में पहले दिन अध्यक्ष पद के 18 और सदस्य पद के 193 नामांकन पत्र बिके। खुटार से वार्ड सदस्य का एक नामांकन पत्र जमा किया गया। पुवायां नगर पालिका में अध्यक्ष और 25 वार्ड सदस्यों के लिए चुना होगा। यहां अध्यक्ष पद के छह नामांकन पत्र बिके। हालांकि कोई नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया। खुटार से अध्यक्ष पद के लिए तीन और वार्ड सदस्यों के 29 नामांकन पत्र खरीदे गए। यहां वार्ड नौ सरोजनी नगर से सुधा देवी ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
बंडा को नगर पंचायत घोषित किए जाने के बाद यहां पहला चुनाव है। मतदाता अध्यक्ष के साथ ही 15 वार्डों के सदस्यों का भी चुनाव करेंगे। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए नौ और सदस्य पद के लिए 88 नामांकन पत्र बिके। कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

जलालाबाद में अध्यक्ष के लिए 19 पर्चे बिके
जलालाबाद। ब्लॉक परिसर में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अल्हागंज व जलालाबाद से किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। इस दौरान सभासद पद के लिए 87 व अध्यक्ष पद के 19 पर्चे बिके। अल्हागंज में अध्यक्ष पद के चार व सभासद पद के 45 पर्चे खरीदे गए।

अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे
कलान। नगर पंचायत कलान के अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं 13 वार्डों में 25 सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।


तिलहर में अध्यक्ष पद के लिए 51 पर्चे बिके
तिलहर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक, कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 15, निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 18, खुदागंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। अध्यक्ष पद के लिए 51 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed