{"_id":"68dee1ff1579a32520054742","slug":"eight-drone-teams-deployed-will-search-for-stones-on-the-rooftops-shahjahanpur-news-c-4-vns1074-738139-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आठ ड्रोन टीम तैनात, छतों पर होगी पत्थरों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आठ ड्रोन टीम तैनात, छतों पर होगी पत्थरों की तलाश
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों व धर्मस्थलों की गतिविधियों की निगरानी में आठ ड्रोन टीम तैनात की हैं। शुक्रवार सुबह से ही ये काम शुरू कर देंगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तीन सरकारी टीम के अलावा पांच अन्य ड्रोन टीमें लगाई गई हैं। पांचों टीम शुक्रवार को पूरे दिन सक्रिय रहेंगी। ये टीम सुबह के वक्त खासतौर पर घरों की छतों व गलियों में पत्थरों का जमाव देखने की निगरानी में लगाई जाएंगी। अगर कहीं भी पत्थर, ईटें, लाठी डंडों का जमाव मिला तो संबंधित मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
-- --
हजियापुर के दो यूट्यूबरों समेत कई खुराफाती चिह्नित
बरेली। बवाल के दिनों से अब तक सोशल मीडिया व इंटरनेट के सहारे आधी अधूरी जानकारी व भ्रम फैलाने का भी काम किया जा रहा है। एसएसपी की सख्ती के बाद इस तरह का कंटेंट डालने वाले कुछ यूट्यूबर व कथित पत्रकारों को सोशल मीडिया सेल ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल जो तीन यूट्यूबर चिह्नित किए गए हैं, उनमें दो हजियापुर के और एक फरीदपुर का है। इनके नाम भी मुकदमे में शामिल किए जा सकते हैं। ब्यूरो