फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Effigy burnt in protest against ruckus in Mewat, memorandum sent to President

Shahjahanpur News: मेवात में बवाल के विरोध में फूंका पुतला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu, 03 Aug 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Effigy burnt in protest against ruckus in Mewat, memorandum sent to President
पुवायां में मेवात हिंसा के आरोपियों का पुतला दहन करते विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए दंगाइयों का पुतला दहन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा के मेवात में शोभायात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए थे कि उपद्रवियों ने गोलियां बरसाना तथा आगजनी शुरू कर दी। मांग है कि संपूर्ण मेवात क्षेत्र को सील करके प्रत्येक दंगाई को तलाश कर उसे बाहर निकाला जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रकार की घटना भविष्य में कभी नहीं होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ और घायलों को 20-20 लाख दिए जाएं। ज्ञापन देने वालों में प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह, जिला मंत्री महानगर अशनील सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, जिला संयोजक हरीश प्रजापति, अंकित मिश्रा, कपिल तिवारी, आनंद शुक्ला, हिमांशु सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, राजीव चौक पर लगा जाम



पुवायां। विहिप, भाजपा और बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार को पुवायां के हरेराम पक्का तालाब मंदिर परिसर में एकत्र हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे।



राजीव चौक पर मानव शृंखला बनाकर मेवात हिंसा के आरोपियों का पुतला दहन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजय पांडे को सौंपा गया। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक सुधीर सिंह, विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, जिला मंत्री दीपक शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान राजीव चौक पर बंडा, खुटार, निगोही और शाहजहांपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। भीषण गर्मी में जाम में फंस जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।











विहिप और बजरंग दल ने फूंका



पुतला, हाईवे पर लग गया जाम



जलालाबाद। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान चौराहे तथा बरेली हाईवे पर एसडीएम रविंद्र कुमार, सीओ अजय राय, तहसीलदार पैगाम हैदर व थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। काफी देर चले विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया।




भीड़भाड़ के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विहिप के जिला मंत्री आलोक शर्मा, जिला संयोजक पंकज गुप्ता, जिला सहमंत्री सुरेश कुमार, सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल धीरेंद्र सिंह, जिला सहसंयोजक बजरंग दल बालेश्वर सिंह के अलावा बादल सिंह, राम मिस्टर कुशवाहा, अंशुल दीक्षित, राजीव शर्मा, अतुल वर्मा, गौरव गुप्ता, दीपांशु अवस्थी, कमलेश अवस्थी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

पुवायां में मेवात हिंसा के आरोपियों का पुतला दहन करते विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता

पुवायां में मेवात हिंसा के आरोपियों का पुतला दहन करते विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता

पुवायां में मेवात हिंसा के आरोपियों का पुतला दहन करते विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता

पुवायां में मेवात हिंसा के आरोपियों का पुतला दहन करते विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता

पुवायां में मेवात हिंसा के आरोपियों का पुतला दहन करते विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता

पुवायां में मेवात हिंसा के आरोपियों का पुतला दहन करते विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed