फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Effigy Burned in Protest Against the Arbitrary Practices of Private Schools

Shahjahanpur News: निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में पुतला जलाया

Sun, 12 Apr 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Effigy Burned in Protest Against the Arbitrary Practices of Private Schools
​खिरनीबाग चौराहे पर पुतला दहन करते राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गोरक्षक संघ ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस और तय दुकानों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर करने के विरोध में शनिवार को खिरनीबाग चौराहे पर किताब माफिया का पुतला दहन कर विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पदाधिकारी जीआईसी खेल मैदान में एकत्र हुए। यहां से जोरदार नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे और नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया। इसके चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। फिर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि निजी विद्यालय मनमानी फीस वसूल रहे हैं। मनचाही पुस्तकों की दुकानों से किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अभिभावकों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किताबों के अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने, गैगस्टर, रासुका की कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्रा, राजेश अवस्थी, नीरज, महेंद्र, नितिन, छोटे राम, दुर्गेश कुमार, दिलदार, उजैब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed