फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   educational

ऐसे तो नहीं रुकेगी ठेके पर होने वाली नकल

Fri, 20 Feb 2015 12:30 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
educational
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण कराने के लिए शासन-प्रशासन और विभाग चाहें जितने प्रयास कर ले, लेकिन तहसील जलालाबाद क्षेत्र के तमाम ऐसे केंद्र हैं, जो नकल के लिए दशकों से बदनाम हैं। इन केंद्रों पर आज भी ठेके पर नकल कराने की व्यवस्था है। यह अलग बात है कि नकल कराने का तरीका बदल दिया गया है।
विज्ञापन

नकल के लिए बदनाम केंद्रों पर ऐसे लोग कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे हैं, जिनका स्कूल-कॉलेजों सेे दूर तक कोई वास्ता ही नहीं है। क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों का अभाव कोई नई बात नहीं है, इसलिए परीक्षा में ऐसे युवकों को कक्ष निरीक्षक बना दिया गया है, जिनका पूरे वर्ष स्कूल-कॉलेज से कोई वास्ता नहीं रहता। इनमें कई तो ऐसे हैं, जो स्वयं विद्यार्थी भी हैं। ऐसे तथाकथित शिक्षकों को सिर्फ इसलिए कक्ष निरीक्षक बनाया जाता है ताकि वह विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई नकल सामग्री को परीक्षा कक्ष में बोल कर परीक्षार्थियों को लाभांवित करा सकें।
विज्ञापन


सचल दलों की हो रही है निगरानी
जलालाबाद क्षेत्र में कई युवकों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर जाने वाले मार्ग के हर मोड़ पर शिक्षा माफिया का आदमी तैनात रहता है, जो सचल दल का वाहन देखते ही मोबाइल से केंद्र पर सूचना दे देता है। जिससे सचल दल जब अमुक केंद्र पर पहुंचता है तब उसे सबकुछ ओके मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधकों ने तय कर दिया सुविधा शुल्क
परीक्षा केंद्र बने स्कूल-कॉलेजों के प्रबंधकों ने दुपहिया वाहन से आने वाले अधिकारियों की पांच सौ और चार पहिया वाहन से आने वाले अधिकारियों के कैडर के अनुसार 1000 से 2000 हजार रुपये सुविधा शुल्क तय कर दिया है। सुविधा शुल्क से भी नहीं मानने वाले अधिकारी पर राजनीतिक दबाव डलवाकर खामोश कर दिया जाता है। इसलिए ये अधिकारी केंद्र पर होने वाले तमाशे को चुपचाप देखते रहते हैं।


डीएम के बीमार होने से भी माफिया खुश
नकल माफिया को परीक्षा के दौरान डीएम का भय सताता रहता है, लेकिन इस बार डीएम के अचानक बीमार होने से माफिया खुश हैं, क्योंकि परीक्षा के पहले दिन सब कुछ मनमाफिक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed