फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   educational

यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, तैयारियां हुईं पूरी

Wed, 18 Feb 2015 12:20 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
educational
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 19 फरवरी से आरंभ हो रहीं हैं। विभाग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 83,516 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनके लिए 147 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल के संस्थागत 47,238 तथा व्यक्तिगत 996 विद्यार्थी तथा इंटरमीडिएट में संस्थागत 33,410 और व्यक्तिगत 1872 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए 23 हाई स्कूल और 124 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने 17 कॉलेजों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। इन केंद्रों पर वरिष्ठ अधिकारियों को बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जिससे नकल माफिया पर निगाह रखी जा सके और परीक्षा नकलविहीन तथा शुचितापूर्ण संपन्न हो सके।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए दो सुपर जोनल, चार जोनल तथा 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने अपने स्तर से नकल रोकने के लिए छह सचल दलों को गठन किया है। पहले दिन यानी 19 फरवरी को हाई स्कूल और इंटर की हिंदी का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर क्षेत्र में दस स्कूल-कॉलेजों में होगी बोर्ड परीक्षा
मिर्जापुर। बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए यहां के दस स्कूल कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं है। इस बार भी लगभग सभी परीक्षा केंद्रों में टाट-पट्टी पर ही बैठकर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
पब्लिक कन्या इंटर कालेज की केंद्र व्यवस्थापक पूनम सक्सेना ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्क्ूल के 202 तथा इंटर के 644 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बीस कक्ष निरीक्षकों की डिमांड खंड शिक्षाधिकारी को भेजी गई है, लेकिन अभी तक किसी कक्ष निरीक्षक ने कालेज आकर योगदान की सूचना नहीं दी है। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स रहेगा ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

तीन परीक्षा केंद्र संवेदनशील सूची से बाहर
पुवायां। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के 17 कॉलेज संवेदनशील परीक्षा केंद्र की सूची में रखे गए थे। इसमें पुवायां के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज, नियामतपुर के फूलसिंह शिक्षा निकेतन और पुवायां के गांव भिलावां के राजधानी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने प्रत्यावेदन दाखिल कर पूर्व में परीक्षा के दौरान अधिकारियों के निरीक्षण की आख्या प्रस्तुत की थी। इस आधार पर डीआईओएस राकेश कुमार ने उपरोक्त तीन कॉलेज संवेदनशील परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिए हैं।


मदरसा परीक्षाओें की तैयारी के निर्देश
शाहजहांपुर। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार ने जिले के मदरसों में गृह परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि रजिस्ट्रार ने तहतानिया और फौकानिया कक्षाओं का शैक्षिक सत्र 15 अप्रैल से प्रारंभ करने और गृह परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह तक कराकर मार्च के अंत तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed