{"_id":"cb5fd67b86a0fef551310d582fc7cdfd","slug":"educational-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा से पहले लगाएं सीसी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा से पहले लगाएं सीसी कैमरे
शाहजहांपुर
Updated Wed, 10 Dec 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस राकेश कुमार ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह बोर्ड परीक्षा से पूर्व कॉलेजों में क्लोज सर्किट कैमरे (सीसी कैमरे) लगवा लें, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखकर परीक्षा निर्विघ्न संपन्न कराई जा सके।
इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों बैठक में डीआईओएस ने इंस्पायर अवार्ड, कॉलेजों की जनशक्ति, छात्रवृत्ति समेत कई योजनाओं की समीक्षा करते हुए बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप परीक्षा नकलविहीन और निर्विघ्न कराई जानी है, इसके लिए जरूरी है कि कालेजों में क्लोज सर्किट कैमरे पहले से ही लगवा दिए जाएं, इस संबंध में पहले भी जानकारी दी जा चुकी है। इससे पूर्व प्रधानाचार्य केएस शुक्ला, डीआर वर्मा, शाकिर अली, राजन पैट्रिक राम आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए कुछ समस्याएं रखीं और उनको दूर करने के लिए सुझाव दिए। प्रधानाचार्य सैयद जुबैर अब्दुल कादिर ने आभार जताया।