फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   education

बंडा में 90 छात्र छात्राएं नहीं दे सके परीक्षा, जमकर हंगामा

Fri, 16 Jul 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
education
पुवायां (शाहजहांपुर)। फीस जमा होने के बाद भी प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण परीक्षा से वंचित रहे 90 छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया और कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों ने ही फीस जमा नहीं की है।
विज्ञापन

संगीता देवी, अंशु देवी, माधुरी गौतम, रिंकी सक्सेना, गुंजन गुप्ता, पवन गुप्ता, शिवांश दीक्षित, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अवनीश कुमार, अमित कुमार, जसप्रीत सिंह आदि छात्र छात्राओं ने बताया कि वह बंडा के गांव पटना स्थित विद्या देवी महाविद्यालय के विद्यार्थी हैं। उन्होंने अपनी पूरी फीस स्कूल में जमा कर दी थी, लेकिन स्कूल प्रबंधक ने विश्वविद्यालय में समय से फीस जमा नही की। वे लोग कई बार प्रवेश पत्र की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनको आज-कल कर टरकाया जाता रहा। 15 जुलाई को बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र, छात्राओं की परीक्षा थी। सुबह दस बजे तक प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर कॉलेज प्रबंधन से बात की गई तो पूरी फीस जमा नहीं होने की बात कह कर छात्र, छात्राओं को कॉलेज से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

करीब 90 छात्र, छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए तो उन्होंने जमकर हंगामा किया और इसके बाद बंडा थाने पहुंचकर कॉलेज प्रबंधक पर एक वर्ष खराब कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कॉलेज के लोगों को भी थाने बुलाकर बात की। पुलिस ने छात्र, छात्राओं को जांच कर कार्रवाई की आश्वासन दिया है। कॉलेज प्रबंधक वरुण यादव ने बताया विश्वविद्यालय फीस जमा करने के लिए बार-बार तारीख बढ़ाती रही, लेकिन कुछ छात्र, छात्राओं ने फीस नहीं जमा की। जिन छात्र, छात्राओं की पूरी फीस जमा नहीं हुई थी वे परीक्षा से वंचित रह गए हैं। परीक्षा से वंचित छात्र, छात्राओं को शुक्रवार को विश्वविद्यालय ले जाएंगे। तारीख बढ़ती है तो परीक्षा से वंचित छात्र, छात्राओं की परीक्षा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेरी फीस जमा होने के बाद भी प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण पेपर नहीं दे सका। मेरा एक साल खराब हो गया है।
-गुंजन गुप्ता, छात्र बंडा
-
कॉलेज प्रबंधक ने फीस विश्वविद्यालय में जमा नहीं की है। इस कारण प्रवेश पत्र नहीं मिल सका। परीक्षा भी छूट गई।
-अवनीश कुमार, छात्र ऊधौपुर बंडा
-
मैं बीएससी सेकंड ईयर का छात्र हूं। मैने अपनी फीस जमा कर दी थी लेकिन प्रबंधक ने फीस जमा नहीं कराया। इस कारण परीक्षा नहीं दे सका। कार्रवाई होनी चाहिए।
-दीप सिंह, कमलापुर बंडा
-
मैं बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती हूं। मैंने फीस जमा कर दी है। 22 जुलाई को परीक्षा है, लेकिन अब तक प्रवेश पत्र नहीं मिला है। बिना प्रवेश पत्र परीक्षा कैसे हो पाएगी। कॉलेज प्रबंधन कुछ बताने को तैयार नहीं है।
-रिंकी सक्सेना, कढ़ेरचौरा बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed