{"_id":"5f5d11c38ebc3e985971840b","slug":"education-shahjahanpur-news-bly419606661","type":"story","status":"publish","title_hn":"1772 छात्रों ने छोड़ी जीटीआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1772 छात्रों ने छोड़ी जीटीआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक (जीटीआई) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए कुल 5418 परीक्षार्थियों के लिए 14 केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली में 3938 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2668 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1270 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 1480 के सापेक्ष 978 ने परीक्षा दी और 502 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। इस 5418 में से 3646 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1772 अनुपस्थित हो गए।
जीटीआई प्रधानाचार्य और परीक्षा के को-आर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में ग्रुप ए विषयों की परीक्षा हुई और दूसरी पाली में डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा हुई। पारदर्शितापूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे, साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर सभी केंद्रों पर पैनी नजर भी रखी गई। विभाग की ओर से प्रत्येक केंद्र पर केंद्र अधिकारी नियुक्त किया गया था। इसके अलावा सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज कराया गया था, साथ ही गेट पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के लिए एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, आर्य महिला महाविद्यालय, जीएफ कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा छूटने पर केंद्रों के बाहर लगा जाम
जीटीआई संयुक्त परीक्षा के समापन पर दोनों पालियों में केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनती रही। खासतौर पर सुबह की पाली में होने वाली परीक्षा में 2668 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इसलिए जैसे ही दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटी, वैसे ही परीक्षार्थियों के केंद्रों के बाहर निकलने पर सड़क पर जाम लगने लगा। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा साढ़े पांच बजे छूटी तो भी रोड जाम होने लगे। यातायात पुलिस को रास्ता खाली कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।