{"_id":"6202d9ce94074167fd11fd44","slug":"education-minister-will-come-today-shahjahanpur-news-bly474912766","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगी महाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगी महाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड
विज्ञापन
आज आएंगी महाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़
शाहजहांपुर। 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पार्टियों के शीर्ष नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। महाराष्ट्र सरकार की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ बुधवार को जनपद में आ रही हैं। वह दोपहर साढ़े 12 बजे टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय, पुवायां में दोपहर ढाई बजे और जलालाबाद में शाम चार बजे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तिलहर में जनसंवाद करेंगे। ददरौल और शहर में बैठक करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या कटरा, तिलहर और पुवायां में जनसभा करेंगे। 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ददरौल विधानसभा में कांट के रामलीला मैदान में सभा करेंगे। संवाद