फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   education

शिक्षामित्रों ने जीआईसी ग्राउंड में किया प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2015 12:22 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 16 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
education
 नौकरी जाने का गम, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ नाराजगी, भविष्य की चिंता, केंद्र सरकार और चीफ जस्टिस के खिलाफ आक्रोश को मन में लिए शिक्षामित्रों ने खिरनीबाग चौराहा के पास स्थित जीआइसी मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। एडीएम प्रशासन मैदान में ही ज्ञापन लेने पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने सपरिवार इच्छा मृत्यु की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे से ही शिक्षामित्र जीआईसी मैदान एकत्रित होना शुरू हो गए। 12 बजे तक शिक्षामित्रों की संख्या हजारों में पहुंच गई। मैदान में दरी बिछाकर खुली धूप में शिक्षामित्र बैठ गए। दिन चढ़ने के साथ ही उनका आक्रोश भी बढ़ता रहा। माइक और स्पीकर लगाकर शिक्षामित्रों ने केंद्र सरकार, एनसीटीई और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीबाई चंद्रचूड़ के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

दोनों संगठनों के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित और यदवीर सिंह यादव ने सभी साथियों से आत्महत्या जैसा जघन्य अपराध न करने की अपील की। कहा कि वे लोग इस जंग को लड़ेंगे और जीतेंगे भी। इसके बाद पहुंचे एडीएम को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में श्याम लाल यादव, वेद वर्मा, अनुज तिवारी, अनुज पांडेय, सुबोध वर्मा, रामासरे, पूजा सिंह, संतोष शुक्ला, विक्रांत मिश्रा, रामपूत पाल, भुवनेश्वर सिंह समेत हजारों की संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
छांव में बैठने वालों को लगाई फटकार
दोपहर की कड़ी धूप में खुले मैदान में बैठे शिक्षामित्र पसीना-पसीना हो रहे थे। गर्मी से परेशान होकर कुछ शिक्षामित्र पेड़ों की छांव में बैठ गए। इस दौरान अनुज पांडेय ने माइक संभालकर उन लोगों को फटकार लगाई और संघर्ष में तेजी लाने का आह्वान किया।
00
एक हो गए दोनों शिक्षामित्र संगठन
जिले में संचालित प्राथमिक शिक्षामित्र संघ और आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन दोनों एक दूसरे के विरोधी रहे हैं। बात जब शिक्षामित्रों के अस्तित्व पर आई तो दोनों ही संगठन एक हो गए और एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। संगठनों के जुड़ने की एकता उनके उग्र प्रदर्शन के दौरान साफ नजर आई। लंबे समय से एकदूसरे से खफा कई पदाधिकारी सुर में सुर मिलाते नजर आए।
00
अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : एडीएम
शिक्षामित्रों की भीड़ का उग्र प्रदर्शन देखकर एडीएम (प्रशासन) मुनेंद्रनाथ उपाध्याय मैदान में ही ज्ञापन लेने पहुंचे। ज्ञापन लेकर उपाध्याय ने उनकी मांग को राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि शासन प्रशासन शिक्षामित्रों के साथ है और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
000000000
आपके साथ सरकार, हम सरकार में: बीएसए
एडीएम (प्रशासन) के साथ ज्ञापन लेने पहुंचे बीएसए राकेश कुमार ने शिक्षामित्रों से शांत रहने की अपील की। साथ ही कहा कि आपके (शिक्षामित्रों) के साथ सरकार है और सरकार में हम हैं।
000
मरने वाले शिक्षामित्रों को दी श्रद्धांजलि
एडीएम प्रशासन और बीएसए की मौजूदगी में हाईकोर्ट के आदेश के बाद मरने वाले शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके परिवार वालों को पांच लाख की जगह 30 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई।
00000
बच्चे ने माता-पिता के साथ मांगी इच्छा मृत्यु
मिर्जापुर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल जरियनपुर में कार्यरत शिक्षामित्र क्षमा शर्मा बेटे आरुष शर्मा के साथ प्रदर्शन करने पहुंची। आरुष के गले में पड़ी तख्ती पर लिखा था कि 'मेरे माता-पिता के साथ मुझे भी इच्छा मृत्यु प्रदान करोÓ। बच्चे के गले में तख्ती को देखकर दोनों संगठनों के जिलाध्यक्षों ने उतरकर बच्चे को मंच पर ले गए। बच्चे की ऐसी अपील देखकर मौजूद अधिकांश शिक्षामित्र भावुक हो गए।
000
ग्राउंड के बाहर खड़ी रही पुलिस-पीएसी
शिक्षामित्रों के प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए जीआईसी ग्राउंड में भारी पुलिस का इंतजाम किया गया था। प्रशासन ने पुलिस और पीएसी ग्राउंड के बाहर ही रहे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल की सुविधा और एंबुलेंस को भी मैदान के बाहर खड़ा रखा गया। वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से ग्राउंड में पानी एक टैंक खड़ा करवा दिया गया।
000000000
बीएसए दफ्तर में काम-काज रहा बंद
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआइसी मैदान में शिक्षामित्रों के प्रदर्शन की वजह से बीएसए दफ्तर में मंगलवार को काम-काज बंद रहा। अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने पटल से संबंधित अभिलेखों को सेफ में बंद रखा और खुद कार्यालय परिसर में टहलते रहे। हालांकि विभागीय अधिकारी इस बात को नकार रहे हैं।

फोटो 06, 07,08 में है
जिलाध्यक्ष समेत आठ शिक्षामित्रों की हालत बिगड़ी
- प्रदर्शन के दौरान मैदान में बिगड़ गई तीन की हालत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। खिरनीबाग मैदान में प्रदर्शन कर रहे आठ शिक्षामित्रों की हालत बिगड़ गई। इसमें से तीन महिला शिक्षामित्र मैदान में ही बेहोश हो गईं, जबकि पांच की हालत जिला अस्पताल में पहुंचकर बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खिरनीबाग में तेज धूप में प्रदर्शन के दौरान शहर के प्राइमरी स्कूल अजीजगंज प्रथम में तैनात जियाखेल मोहल्ले की अमृता शर्मा, प्राइमरी स्कूल मंडी में तैनात तारीन टिकली की पूनम और खुदागंज क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल सैंजपुर में कार्यरत तिलहर ब्लाक के गांव अकबरी की रहने वाली सुमनलता गंगवार की हालत मैदान में ही बिगड़ गई। आननफानन में एंबुलेंस पर लादकर इन लोगों को जिला अस्पताल में ले जाया गया।

साथियों की देखभाल करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जिलाध्यक्ष यदवीर सिंह यादव वहां पर बेहोश हो गए। खुदागंज क्षेत्र के गांव कुआंडांडा खंजन के यदवीर भावलखेड़ा ब्लाक के प्राइमरी स्कूल अजियांपुर में कार्यरत हैं। इनके साथ ददरौल ब्लाक के प्राइमरी स्कूल खिरिया शेख में कार्यरत सहजनां निवासी राजीव यादव, खुदागंज क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल सैंजूपुर में कार्यरत गांव मकरंदापुर की सीता देवी, सिंधौली के प्राइमरी स्कूल हरदेनी में कार्यरत अजीजगंज के केके वर्मा और तिलहर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल पिपरा में कार्यरत मिर्जापुर के गांव पहरुआ के भुवनेश्वर सिंह बीमार हो गए। जिला अस्पताल में साथी शिक्षामित्रों ने उन लोगों की देखभाल की। इस दौरान कई शिक्षामित्रों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed