{"_id":"61db37cdd6171f1300318ba9","slug":"education-college-shahjahanpur-news-bly4720490194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस कॉलेज के 78 छात्र-छात्राओं ने पहले दिन प्राप्त की डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस कॉलेज के 78 छात्र-छात्राओं ने पहले दिन प्राप्त की डिग्रियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में तीन दिवसीय उपाधि वितरण मेले का पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। खराब मौसम के बावजूद रविवार को 78 छात्र-छात्राओं ने मेले में आकर डिग्रियां लीं। कुछ छात्र हरदोई, बरेली, जयपुर और दिल्ली से भी डिग्री लेने आए।
उपाधि मेला में स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि उपाधि विद्यार्थियों को उनके दायित्व का बोध कराती है।
उपाधि प्राप्त करने के उपरांत शिक्षित युवाओं का दायित्व बनता है कि वह समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करें और अपने कार्यों के माध्यम से समाज की उन्नति में सहयोग करें। प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि डिग्री गुरु-दीक्षा का अंतिम सोपान होती है। जिस तरह यज्ञोपवीत धारक को एक मर्यादित और अनुशासित जीवन जीना होता है, उसी प्रकार उपाधि धारक को भी गरिमापूर्ण तरीके से परिवार और समाज के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होता है। स्वामी चिन्मयानंद व प्राचार्य डॉ. अनुराग ने छात्र-छात्राओं को डिग्री सौंपकर उनका उत्सावर्धन भी किया।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. एके मिश्रा, साकेत चतुर्वेदी, गौरव मिश्रा, भरत शर्मा, डॉ. केके वर्मा, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. विकास खुराना, रश्मि राठौर, श्रीप्रकाश डबराल, पवन कुमार, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार, कमलेश त्रिवेदी, हरेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज और कल भी लगेगा मेला
डॉ. अनुराग ने बताया कि डिग्री वितरण मेला 10 और 11 जनवरी को भी लगेगा। इसमें वर्ष 2017 की डिग्रियां बीएड पुस्तकालय में सुषमा मल्होत्रा, वर्ष 2018 की डिग्रियां नियंत्रण कक्ष में चंद्रभान त्रिपाठी तथा वर्ष 2019 की डिग्रियां कक्षा संख्या बी-5 में हिमांशु मिश्रा पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे के मध्य वितरित करेंगे। छात्र-छात्राओं को अपने साथ मूल अंक तालिका, अंक तालिका की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।