फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Early paddy crop scattered in the fields due to strong wind along with rain

Shahjahanpur News: बारिश के साथ तेज हवा से खेतों में बिछी धान की अगेती फसल

Sun, 29 Sep 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Early paddy crop scattered in the fields due to strong wind along with rain
जैतीपुर के बझेड़ा भगवानपुर में सोनपाल मौर्य के खेत में गिरी धान की फसल। संवाद
शाहजहांपुर। तेज हवा के साथ शुक्रवार को बारिश होने से धान की करीब पांच प्रतिशत अगेती फसल को नुकसान हुआ है। इसमें किसान को उत्पादन के नाम पर फसल न के बराबर मिलने की संभावना है। फसल बीमा और क्राॅप कटिंग के आधार पर किसान के नुकसान की भरपाई करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने बताया कि बारिश के बाद शनिवार से विभाग की टीमों से फसल नुकसान का सर्वे कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, जिस फसल में दाने पड़ गए हैं, उसमें किसान की कुछ भरपाई हो जाएगी। जिसमें दाना नहीं पड़ा है, उसमें भरपाई नहीं होगी। ऐसे में चार से पांच फीसदी फसल बिल्कुल खराब हो गई है। सर्वे के आधार पर जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनको फसल बीमा से भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि खेत में अब पानी नहीं रहना चाहिए। इससे धान में रस लगने की संभावना बढ़ जाती है। धान काला हो जाता है। खेत को शुष्क रखने की जरूरत है। अब बारिश होने पर धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
धूप निकलने के साथ मौसम रहेगा साफ
शाहजहांपुर। बारिश होने से शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। रात और सुबह सर्दी का अहसास हुआ। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सुबह से धूप निकलेगी। गन्ना शोध संस्था के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को धूप निकलने के साथ मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed