फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eagerly waiting for March 10, the government to develop villages

चुनावी चौपाल--दस मार्च का बेसब्री से इंतजार, ग्रामीण क्षेत्रों का ध्यान रखने वाली बने सरकार

Sat, 26 Feb 2022 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Eagerly waiting for March 10, the government to develop villages
सर्धौली में चुनाव पर चर्चा करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। 14 फरवरी को मतदान होने के बाद गली-चौराहों में हार-जीत की चर्चा अब भी नहीं थमी हैं। हर व्यक्ति अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहा है। कोई कहता है कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में फिर से भाजपा सरकार बनेगी तो कोई सपा सरकार बनने की बात कह रहा है। सभी को 10 मार्च के दिन मतगणना का बेसब्री से इंतजार है। लोगों की चाहत है कि जिस किसी की सरकार बने वो गांवों का विकास करने वाली हो।
विज्ञापन

सिंधौली में चुनावी चर्चा के दौरान प्रधान पिंटू वर्मा अखिलेश यादव की सपा सरकार बनने का गणित लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा गांव तिलहर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से सपा को काफी वोट मिला है। लोगों ने विकास के मुद्दे पर वोट डाले। गांव का किसान छुट्टा पशुओं से बहुत परेशान हैं। रामस्नेही शर्मा ने कहा कि सरकार को आम व्यक्ति की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। बेरोजगारी बढ़ी है। गोशालाओं का प्रबंधन ठीक से नहीं हो रहा।
विज्ञापन

सरकार अगर लोगों की दिक्कतों का हल नहीं निकालेगी तो वोटर के पास सरकार बदलने की ताकत होती है। कोरोकुइयां निवासी यूनुस खां उर्फ भल्लू ने कहा कि उनके गांव में सपा की लहर लग रही है। भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला तय है। भाजपा की सरकार भी बन रही है। कई लोगों ने फ्री राशन के मुद्दे पर भी वोट डाले हैं। मैनी गांव के निवासी विनोद कुमार ने बताया कि लग रहा है सपा की साइकिल भाजपा के कमल को पछाड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अंतिम परिणाम तो दस मार्च को ही सामने आएगा। बड़ावन गांव के रहने वाले लालजीत वर्मा ने कहा कि उनका वोट नगर विधानसभा में आता है। ग्रामीणों ने विकास के मुद्दे को लेकर मतदान किया है। गांवों के लोग इस समय छुट्टा पशुुओं से बहुत परेशान है। गायों के लिए गोशाला का प्रबंध हो। सिंधौली कस्बे के ही निवासी बाबूराम ने बताया कि हमारे यहां आए दिन पुल पर जाम लगा रहता है। अधिकतर सड़कें टूटी हुईं हैं। हमारे परिवार के लोगों ने विकास और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर वोट डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed