{"_id":"62eacf99cdb07776b14a29af","slug":"eacher-leader-accused-of-rape-arrested-sent-to-jail-shahjahanpur-news-bly493426817","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: शिक्षिका का होटल में दुष्कर्म कर वायरल किया था वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: शिक्षिका का होटल में दुष्कर्म कर वायरल किया था वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 04 Aug 2022 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:12 AM IST
सार
27 जुलाई को वीरेश शर्मा का कॉलेज की शिक्षिका के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका के पिता ने वीरेश शर्मा पर बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
विस्तार
(शाहजहांपुर में शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक नेता वीरेश शर्मा ने बुधवार को अधिवक्ता के साथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
27 जुलाई को वीरेश शर्मा का कॉलेज की शिक्षिका के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका के पिता ने वीरेश शर्मा पर बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने लापता शिक्षिका को शाहजहांपुर के हथौड़ा चौराहा से बरामद कर लिया।
शिक्षिका को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर बयान कराए गए। बुधवार को वीरेश शर्मा ने अपने वकील ओम सिंह के साथ दोपहर करीब एक बजे तिलहर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी वीरेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। सरेंडर करने की बात गलत है।
विज्ञापन
वीरेश शर्मा को साजिशन फंसाया गया। वह निर्दोष हैं। उनसे लगातार रंगदारी मांगी जा रही थी। कई बार रुपये मांगने पर नहीं देने पर उनका वीडियो बना लिया गया। - ओम सिंह, वीरेश शर्मा के वकील