फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaws are running with the rules in their pockets

Shahjahanpur News: नियमों को जेब में रखकर दौड़ा रहे ई-रिक्शा

Fri, 31 Oct 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws are running with the rules in their pockets
शाहजहांपुर में जर्जर ई-रिक्शे में बच्चों को बैठाकर ले जाता चालक। संवाद
शाहजहांपुर। जिले में दौड़ रहे आधे से ज्यादा ई-रिक्शा ऐसे चालकों के हाथ में हैं जिनके पास लाइसेंस तक नहीं है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से निर्धारित किए गए नियम भी इनकी जेब में हैं। रूट निर्धारित होने के बाद भी यह दूसरे रूटों पर सवारियां और माल ढो रहे हैं। चालकों की लापरवाही लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल रही है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अभिलेखों में करीब 18 हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि इससे कहीं ज्यादा सड़क पर दौड़ रहे हैं। नियम के अनुसार, ई-रिक्शा चालक के पास लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) लाइसेंस होना चाहिए। बावजूद इसके आधे से ज्यादा चालकों के पास लाइसेंस तक नहीं है। कई ई-रिक्शा तो 15-16 साल के नाबालिग चला रहे हैं। इनकी लापरवाही से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। चालक ई-रिक्शा का इस्तेमाल माल ढोने में भी कर रहे हैं। क्षमता से ज्यादा माल लाद लेने के कारण यह इतनी धीमी गति से चलते हैं कि पीछे चल रहे वाहन रेंगने को मजबूर हो जाते हैं। इससे जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। सरिया तक लादकर मुख्य सड़कों से गुजरते हैं। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के कार्रवाई नहीं करने की वजह से राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

---------------
एलएमवी लाइसेंस धारक ही ई-रिक्शा चला सकता है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आकस्मिक चेकिंग अभियान लाकर कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग ई-रिक्शा चलाते मिले तो वाहन को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वेश सिंह, एआरटीओ
--------------
एक महीने में परिवहन विभाग का डंपिंग यार्ड पूरा हो जाएगा। मानक पूरे नहीं करने वाले ई-रिक्शों को सीज कर वहीं खड़ा किया जाएगा।
- संजय कुमार, सीओ यातायात

शाहजहांपुर में जर्जर ई-रिक्शे में बच्चों को बैठाकर ले जाता चालक। संवाद

शाहजहांपुर में जर्जर ई-रिक्शे में बच्चों को बैठाकर ले जाता चालक। संवाद

शाहजहांपुर में जर्जर ई-रिक्शे में बच्चों को बैठाकर ले जाता चालक। संवाद

शाहजहांपुर में जर्जर ई-रिक्शे में बच्चों को बैठाकर ले जाता चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article