{"_id":"67a9027a15fb8e6aa7052b6d","slug":"e-rickshaw-stuck-in-sugarcane-trolley-major-accident-averted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-137428-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गन्ने भरी ट्राली में फंसा ई-रिक्शा, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गन्ने भरी ट्राली में फंसा ई-रिक्शा, बड़ा हादसा बचा
Mon, 10 Feb 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में बंडा रोड पर टैक्सी स्टेंड के पास गन्ने भरी ट्राली में फंसने से पलटने से बचा ई रिक्श
पुवायां। गन्ने से भरी ट्राॅली में रविवार शाम एक ई-रिक्शा फंसने से वह पलटने से बच गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
राजीव चौक से कुछ दूर पूरनपुर बंडा हाईवे पर अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहा है। यहां से टेंपो, ई-रिक्शा, मैजिक चालक बंडा के लिए सवारियां ले जाते हैं और बंडा से आनी वाली सवारियों काे यहीं उतारते हैं। टैक्सी स्टैंड के लिए कोई जगह न होने से वाहन और ई-रिक्शा हाईवे पर ही खड़े होते हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन पुलिस डग्गामार वाहन चालकों और अवैध टैक्सी स्टैंड संचालकों पर कार्रवाई नहीं करती है।
रविवार को एक चालक ने ई-रिक्शा हाईवे पर खड़ा कर दिया और सवारियां बैठाने लगा। इस बीच बंडा की ओर जा रही गन्ने से भरी ट्राॅली का गन्ना ई-रिक्शा में फंस गया और ई-रिक्शा एक ओर पलटने लगा। ऐसे में ई-रिक्शा में बैठे लोग कूदकर दूर हट गए। मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा को सहारा देकर पलटने से बचाया। गन्ना ले जा रहे किसान ने भी ई-रिक्शा चालक को हाईवे पर ई-रिक्शा खड़ा करने पर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि हाईवे पर वाहन खड़े मिले तो कार्रवाई की जाएगी।