{"_id":"6a207d83458ecd09d00ee2ea","slug":"e-rickshaw-driver-harassing-women-caught-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-175131-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिलाओं को परेशान कर रहा था ई-रिक्शा चालक, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिलाओं को परेशान कर रहा था ई-रिक्शा चालक, पकड़ा गया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज पचराहा पर नशे में धुत एक ई-रिक्शा चालक लोगों को परेशान करने के साथ महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया।
प्रकरण में थाना सदर बाजार चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक नम्रता सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। बहादुरगंज पचराहे के पास सुभाषनगर कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक अनुज आने-जाने वाले लोगों, महिलाओं, बच्चों को शराब के नशे में गालियां दे रहा था। लोगों से अभद्रता कर रहा था। महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी।
ई-रिक्शा चालक को नशे में होने के कारण मौके से ही पकड़ा। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है। संवाद