{"_id":"67f577bb86d1e13d5503c099","slug":"e-mail-ids-will-be-created-for-students-in-secondary-schools-tests-will-be-conducted-every-month-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141232-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: माध्यमिक स्कूलाें में विद्यार्थियों की बनेगी ई-मेल आईडी, हर महीने होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: माध्यमिक स्कूलाें में विद्यार्थियों की बनेगी ई-मेल आईडी, हर महीने होगा टेस्ट
Wed, 09 Apr 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीआईओएस कार्यालय से नए शैक्षिक पंचांग को जारी कर दिया गया है। इस बार खास ये है कि डिजिटल लिट्रेसी को बढ़ाने के लिए सभी विद्यालयों में प्रत्येक पंजीकृत विद्यार्थी की ई-मेल आईडी बनवाकर प्रयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। नियमित पठन-पाठन में ई-मेल आईडी के व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार, बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट होगा। इससे उनकी शैक्षिक दक्षता को परखा जाएगा। कॅरिअर, नियमित दिनचर्या और प्रासंगिक विषयों पर छात्र-छात्राओं से शिक्षा अधिकारी प्रेरक संवाद भी करेंगे। जीवन में मूल्यों का महत्व व मूल्यपरक शिक्षा, विभिन्न मानव मूल्य, सड़क सुरक्षा आदि पर प्रार्थनासभा में विचार भी रखे जाएंगे।
नया सत्र-नया सवेरा कार्यक्रम में अप्रैल के प्रत्येक सप्ताह में दो दिन शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर प्रेरक संवाद करेंगे। परीक्षार्थियाें को कॅरिअर के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस, प्रशासनिक, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक के अफसरों को बुलाकर मार्गदर्शन कराया जाएगा। कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी का कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल पंख पर पंजीकरण होगा। स्कूल की वेबसाइट पर विद्यालयों की गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
हर शनिवार को ये हाेंगी गतिविधियां
-शैक्षिक पंचांग में प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां होंगी। प्रथम शनिवार को सदनवार सांस्कृतिक गतिविधियां, नृत्य, गीत, वादन, नाटक, चित्रकला व रंगोली का आयोजन होगा। दूसरे शनिवार को खेलकूद आधारित प्रतियोगिता, तीसरे में साहित्यिक गतिविधियों में निबंध, भाषण, वाद-विवाद, सुलेख व चौथे शनिवार को किशोर संसद, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियाें पर आधारित सदनवार प्रतियोगिता होंगी।
-- -- -- --
सोशल मीडिया पर सक्रिय होंगे स्कूल
-शैक्षणिक गतिविधियाें का सोशल मीडिया के जरिये प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक स्कूल की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि को बनाया जाएगा। गर्मी में समर कैंप भी आयोजित होंगे। स्काउटिंग दल का पंजीकरण व विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भी हाेगी।
-- -- -- -- -
शैक्षिक पंचांग को स्कूलों के प्रधानाचार्य को भेज दिया गया है। उसी के आधार पर विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य होंगे। शैक्षिक पंचांग के अनुसार ही पर्यवेक्षण भी होगा।
हरिवंश कुमार, डीआईओएस