फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Duties imposed in CHC, PHC and Medical College

Shahjahanpur News: सीएचसी, पीएचसी और मेडिकल कॉलेज में लगाई गईं ड्यूटियां

Sun, 19 Oct 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Duties imposed in CHC, PHC and Medical College
ट्रामा सेंटर का फोटो।
शाहजहांपुर। दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया हैं। सीएचसी-पीएचसी पर बेड आरक्षित करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड भी बना दिया है। कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में 24 घंटे डॉक्टर व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। ड्यूटी को तीन शिफ्टों में लगाया गया है। मरीज के आने पर तुरंत ही उपचार किया जाएगा। बर्न वार्ड में स्टाफ के साथ ही दवाओं का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। इसी तरह सीएचसी-पीएचसी पर भी कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

--
पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- पटाखे जलाते समय ढीले या सिंथेटिक कपड़े न पहनें, सूती कपड़ों का प्रयोग करें।

- आस-पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें, पास में पानी से भरी बाल्टी रखें।

- आतिशबाजी से आंख में जलन होने पर ठंडे पानी से धोएं और तुरंत डाॅक्टर की सलाह लें।

- घायल व हल्के जले हिस्से पर राख मिट्टी या पाउडर, ग्रीस तथा अन्य पदार्थों को न लगाएं।

- अधजले या न जले पटाखे को पुन: जलाने, उठाने, हटाने का प्रयास बिल्कुल न करें।

- छोटे बच्चों को अकेले पटाखे न छुड़ाने दें, उनके संग अभिभावक जरूर रहें।
- अधिक तेज आवाज के पटाखे न छुड़ाएं, इससे सुनने की शक्ति कम हो सकती है।

(जैसा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया)
--
दीपावली पर भी मिलेगा 108 और 102 सेवा की एंबुलेंस का लाभ
पुवायां। दीपावली के मौके पर 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस में दवाएं और उपचार के अन्य संसाधन भी रहेंगे। एंबुलेंस को खड़ा करने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर शेखर कुमार ने बताया कि संस्था ने सभी एंबुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट रहने और आवश्यकता पड़ने पर जल्द मरीज को सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दीपावली पर 108 सेवा की सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिए कहा है। 108 एंबुलेंस चिह्नित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों और थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराने के साथ ही जल्द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed