फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dust particles generated during wheat harvesting and threshing are causing eye ailments.

Shahjahanpur News: गेहूं की कटाई-मड़ाई से निकले धूल के कण आंखों को कर रहे बीमार

Thu, 16 Apr 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dust particles generated during wheat harvesting and threshing are causing eye ailments.
खेत पर फसल की कटाई करता कंबाइन चालक। संवाद
शाहजहांपुर। गेहूं की कटाई और मड़ाई का सीजन चल रहा है। इससे निकलने वाले धूल के बारीक कण काम के दौरान किसानों की आंखों में जाने से जलन, चुभन, लालिमा की समस्या हो रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज व सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के साथ सीएचसी-पीएचसी व निजी चिकित्सालयों की ओपीडी में भी इस समस्या के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में रोजाना 1500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। दूसरी मंजिल पर स्थित नेत्र विभाग की ओपीडी व सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में 100-150 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। 20-25 प्रतिशत मरीज खेत की कटाई-मड़ाई के दौरान हुई आंख की समस्या के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन अस्पताल पहुंच रहे किसानों को कटाई-मड़ाई के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. पुनीत टंडन ने बताया कि कटाई-मड़ाई के दौरान उड़ने वाली धूल, मिट्टी, तिनके किसानों की आंख में चले जाते हैं। आंख की पारदर्शी झिल्ली में सूजन व इन्फेक्शन की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आंखों में सूजन, पानी आना जैसे लक्षण दिख रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतें। इसे ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग रहा है। ताजे पानी से आंखों में छीटें मारने के बाद ही दवा डालें। डॉक्टर ने बताया कि इसके अलावा आंख की अन्य बीमारी के मरीज भी पहुंच रहे हैं।
--
ऐसे करें आंखों की देखभाल
- कटाई-मड़ाई के दौरान चश्मा पहनें
- बाइक चलाते समय मुंह को रुमाल से बांध कर रखें
- तेज हवा के बीच बाइक चलाते समय हेलमेट व चश्मा पहनें
- आंखों पर ठंडे पानी का बार-बार छींटा मारते रहे
- डॉक्टरों की सलाह से आई ड्रॉप डालें
(जैसा कि डॉ. पुनीत टंडन ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed