{"_id":"58b865624f1c1b7f59830ba2","slug":"during-examination-by-student-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान छात्रा ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान छात्रा ने किया हंगामा
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को परीक्षा के दौरान छात्रा पर हंगामा करने और उत्तर पुस्तिका फाड़ने का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं, लेकिन तहरीर नहीं दिए जाने के चलते रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
नगर के स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को तीसरी पाली में एमकॉम प्रथम वर्ष के प्रबंध अवधारणा एवं संगठनात्मक व्यवहार का पेपर था। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार नगर की एक छात्रा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में कॉलेज में परीक्षा दे रही थी। इस दौरान छात्रा के पास से नकल सामग्री पकड़ी गई तो छात्रा ने परीक्षा कक्ष में हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने उत्तर पुस्तिका भी फाड़ दी। हंगामा पर अन्य छात्र-छात्राओं ने आपत्ति जताई तो कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक छात्रा कॉलेज से जा चुकी थी।
कॉलेज के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले से यूनिवर्सिटी को अवगत कराया गया है। छात्रा उत्तर पुस्तिका फाड़ने के बाद परीक्षा छोड़कर चली गई। कॉलेज की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस कॉलेज गई थी। जिस कक्ष में हंगामे की बात बताई जा रही है उसके छात्र छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। तहरीर नहीं मिलने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।