फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dumping ground will be built on rented land

Shahjahanpur News: किराये की भूमि पर बनेगा डंपिंग ग्राउंड

Thu, 14 Mar 2024 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dumping ground will be built on rented land
तिलहर। सभासदों के बहिष्कार के बाद सोमवार को स्थगित हुई बोर्ड बैठक बुधवार को संपन्न हो गई। हालांकि, एक सभासद ने बैठक में भाग नहीं लिया। इस दौरान डंपिंग ग्राउंड के लिए किराये पर भूमि लेने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


11 मार्च को वित्तीय बजट बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन 24 में 15 सभासदों ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र ईओ को देते हुए बजट बैठक का बहिष्कार कर दिया था। सभासदों का कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित हो गई थी। इसके बाद पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम बैठक में भाग लेने नहीं आईं थीं। जबकि, अध्यक्ष के पति पूर्व अध्यक्ष इमरान खान के निधन के बाद यह पहली बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

सभासदों के विरोधी तेवर को देखते हुए पालिका अध्यक्ष ने 48 घंटे के भीतर विरोधी सभासदों को मना लिया। इसके बाद बुधवार को दोबारा बजट बैठक बुलाई गई। दोपहर लगभग 12:30 बजे पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम, भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा, पालिका ईओ कल्पना शर्मा और 23 सभासदों की उपस्थिति में बजट बोर्ड बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान लिपिक अयूब अली ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 29 करोड़ 59 लाख 25 आय के सापेक्ष 29 करोड़ 25 लाख 50 हजार व्यय का बजट पेश किया। सभासद सत्येंद्र सिंह ने पीरगैब तालाब के समीप सद्भावना चौक के सामने पालिका आराजी पर विशाल तिरंगा ध्वज लगाने का प्रस्ताव रखा, इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अन्य सभासदों ने भी अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को कराए जाने के प्रस्ताव रखे। अध्यक्ष ने विकास कार्य कराए जाने पर सहमति जताई। इस दौरान विधायक सलोना कुशवाहा ने सभी सदस्यों से नगर के विकास में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed