{"_id":"693a826e2862207381032047","slug":"dumper-truck-collided-with-school-bus-on-the-lucknow-delhi-highway-due-to-fog-in-shahjahanpur-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कोहरे के कारण स्कूल बस से टकराया डंपर, तीन बच्चे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कोहरे के कारण स्कूल बस से टकराया डंपर, तीन बच्चे चोटिल
Thu, 11 Dec 2025 02:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:07 PM IST
सार
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया। इसके कारण हाईवे पर हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस से पीछे से डंपर टकरा गया। हादसे में तीन बच्चे चोटिल हुए हैं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
स्कूल बस को इसी डंपर से लगी टक्कर
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस से कोहरे के कारण डंपर पीछे से टकरा गया। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन बच्चे चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8:00 बजे तिलहर के अमर बाल विद्या मंदिर की बस 30 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में हाईवे पर बंथरा गांव के पास हाईवे स्थित एक ढाबा के करीब शाहजहांपुर की ओर से आ रहा डंपर पीछे से बस से टकरा गया। बस में सवार तीन बच्चों को चोट आई है।
विज्ञापन
हाईवे पर आधे घंटे तक लगा रहा जाम
हादसे के बाद बच्चों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर तिलहर थाने से क्राइम इंस्पेक्टर सुनील यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा। इस दौरान हाईवे पर करीब आधे घंटा जाम लगा रहा। सीएचसी में इलाज के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में महाठग कन्हैया गुलाटी के खिलाफ दो और रिपोर्ट, पत्नी-बेटा समेत 20 लोग नामजद
पुलिस ने बस और डंपर को किनारे कराकर हाईवे पर आवागमन सुचारु कराया। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। वहीं, नगरिया चौकी के पास सुबह नौ बजे स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन