फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dumper hits car, car driver saved after air bag opens

Shahjahanpur News: ठग गिरोह के चार सदस्य जेल भेजे

Fri, 01 Mar 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dumper hits car, car driver saved after air bag opens
खुटार। जेवरों को साफ करने के नाम पर गायब करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट से चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला रायटोला निवासी विजय शर्मा ने 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि 23 फरवरी को सफाई के नाम पर कुछ लोग उनकी पत्नी से सोने की लर लेकर बदले में थैली में छोटे पत्थर के टुकड़े देकर भाग गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
एक मार्च को मुखबिर की सूचना पर गोला-खुटार मार्ग पर बिहार के जिला समस्तीपुर के थाना हसनपुर के गांव मोहद्दीनपुर निवासी प्रमोद शाह, मनोहर शाह, थाना अनागार घाट के गांव चैता दक्षिणी के पंकज शाह, थाना विभूतीपुर के गांव कर्से के नागेश्वर शाह को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से चार बैग, आभूषण साफ करने का पाउडर, चार मोबाइल और 7040 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग बिहार के रहने वाले हैं। गांवों और कस्बों में जाकर जेवरों की सफाई का काम करते हैं और गोला कस्बे में किराए पर रहते हैं। काम कम मिलने पर उन लोगों ने जेवर ठगने की योजना बनाई थी। खुटार सीएचसी के पास सोने की लर साफ करने के नाम पर विजय की पत्नी की लर रख ली और छोटे पत्थर रखी थैली देकर भाग निकले थे। गोला में उन्होंने एक व्यक्ति को लर 15 हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने चारों ठगों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed