फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dumper driver became a monster, raped a 5 year old girl while drunk

Shahjahanpur News: हैवान बना डंपर चालक, नशे में धुत होकर पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Wed, 12 Mar 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver became a monster, raped a 5 year old girl while drunk
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुष्पपाल। संवाद
मीरानपुर कटरा। शराब के नशे में हैवान बने डंपर चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक गांव में मंगलवार को पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। बच्ची को तलाशते हुए पहुंची उसकी मां से आरोपी ने मारपीट की और भाग गया। पुलिस ने गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चार बजे बच्ची अन्य बच्चों के साथ गांव में खेल रही थी। खेलते हुए ही वह शराब की दुकान के पास पहुंच गई। वहां शराब के नशे में पुष्पपाल कश्यप ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और गांव की पश्चिम दिशा में बंद पड़े मकान में ले गया। आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर भागने लगा। तभी बेटी को तलाशते हुए उसकी मां बंद मकान के पास पहुंच गई और गेट पर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को कटरा की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
होली मनाने के लिए घर आया था आरोपी
-लंबे रूट पर डंपर चलाने वाला पुष्पपाल शराब पीने का आदी है। शादी के कई साल बीतने के बाद भी उसके संतान नहीं हुई। उसने एक लड़की को गोद लिया है। होली के त्योहार के चलते पुष्पपाल अपने घर आया था। मंगलवार सुबह से वह शराब पी रहा था।
--------
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत अब ठीक है।
मनोज अवस्थी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed