फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dulhan said, i did not marry with accused

वधू ने किया शादी से इंकार, बोली नहीं करूंगी लड़की के हत्यारे से शादी

Thu, 21 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
dulhan said, i did not marry with accused
शादी में धोखा - फोटो : फाइल फोटो
बंडा के संगीता हत्याकांड में नामजद सुरजीत यादव की शादी टूट गई है। होने वाली वधू ने लड़कियों का सम्मान नहीं करने और हत्या जैसा जघन्य कार्य करने वाले के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि बंडा के मोहल्ला पटेल नगर नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय संगीता को शनिवार को गंभीर हालत में पहले बंडा के सरकारी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। संगीता की मां रामश्री ने गांव सैदापुर के सुरजीत यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामश्री के अनुसार सुरजीत ने उसकी पुत्री से नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे। नौकरी नहीं मिलने पर पुत्री ने रुपये वापस मांगे तो सुरजीत ने उसे जबरिया जहर पिला दिया, जिससे पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

सुरजीत यादव की बंडा के एक गांव से शादी तय थी। 25 अप्रैल को बारात जानी थी। सुरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने और पूरे मामले की जानकारी मिलने पर होने वाली वधू ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की ने परिवार के लोगों से साफ कह दिया कि वह महिलाओं का सम्मान नहीं करने वाले और हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने वाले के साथ शादी नहीं करेगी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने सुरजीत के घर शादी तोड़े जाने की सूचना दे दी। लड़की पक्ष के लोगों ने इस संबंध में कोई बयान देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed