{"_id":"697bb80a8e8d9b4c4c0d7c0a","slug":"due-to-the-influence-of-westerly-winds-the-maximum-temperature-dropped-and-fog-prevailed-throughout-the-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-164211-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पछुआ हवा के असर से अधिकतम पारा लुढ़का, दिन में छाई रही धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पछुआ हवा के असर से अधिकतम पारा लुढ़का, दिन में छाई रही धुंध
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गर्रा नदी के किनारे दिन में छाई हुई धुंध। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश होने के बाद धूप निकलने के आसार थे लेकिन बृहस्पतिवार को पछुआ हवा चलने के साथ घना कोहरा छाया रहा। दिन में भी धुंध का असर रहा और बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वायुदाब गिरने से शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और कोहरे का भी असर रहेगा। पछुआ हवा के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार बन रहे हैं।
मंगलवार रात बारिश हुई। बुधवार को बादल छाए रहे। संभावना थी कि बृहस्पतिवार को मौसम खुलेगा। लेकिन इसके उलट पछुआ हवा के असर से कोहरे में दृश्यता 99 मीटर रह गई। दिन में भी धुंध छाई रही। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब छह मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 86 प्रतिशत हैं। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पछुआ हवा के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। दिन में मौसम खुल सकता है।