फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to server down, the speed of transactions is slow...buyers and sellers are troubled.

Shahjahanpur News: सर्वर डाउन होने से बैनामों की गति धीमी...क्रेता और विक्रेता परेशान

Sat, 18 Oct 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Due to server down, the speed of transactions is slow...buyers and sellers are troubled.
​खिरनीबाग ​​स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए खड़े लोग। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली से पहले बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ लग रही है। चार दिन से पूरे प्रदेश का सर्वर डाउन होने से बैनामे बहुत धीमी गति से हो रहे हैं। इससे क्रेता और विक्रेता काफी परेशान हैं। सदर रजिस्ट्री कार्यालय में लोग चार दिन से बैनामा कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


धनतेरस और दीपावली पर जमीन खरीदना लोग शुभ मानते हैं। इस दौरान बैनामा अधिक संख्या में होते हैं। 14 अक्तूबर से विभाग का सर्वर डाउन चल रहा है। बैनामा कराने के लिए क्रेता के साथ कम से कम दो गवाह होते हैं। इसके साथ विक्रेता पार्टी में गाटा संख्या के आधार पर कई लोगों के नाम विरासत में होते हैं।
विज्ञापन

इसलिए उन सबको भी बैनामा के समय उपस्थित होना पड़ता है। इस वजह से कार्यालय में काफी भीड़ है। परिसर के वेटिंग रूम में भीड़ होने की वजह से लोगों के बैठने की जगह नहीं रह गई है। रजिस्ट्री कार्यालय के मुख्य काउंटर पर बार-बार लोग पूछने के लिए पहुंच रहे है कि सर्वर चलना शुरू हुआ कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर पड़ीं कुर्सियों पर लोग जमे हुए बैठे हैं। कोई दूसरे शहर से आकर होटल में रुका हुआ है। ठहरने के साथ खाने-पीने में पैसा खर्च हो रहा है। त्योहार के मौसम में लोग घरों के काम को छोड़कर बैनामा कराने के लिए इंतजार कर रहे हैं। दीपावली के दिनों में आमतौर पर एक दिन में 60 से 70 बैनामे होते हैं। जबकि पिछले चार दिनों में कुल 80 बैनामे ही हो सके हैं।

--
चार दिनों में बैनामों की स्थिति

14 नवंबर - 23

15 नवंबर - 21

16 नवंबर - 12

17 नवंबर - 24

--
लोगों की बात

चार दिन से बैनामा कराने के लिए परिवार के साथ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से कार्य नहीं हो पा रहा है। त्योहार पर घर में काम है। पत्नी और बच्चों के साथ बैनामा कराने के लिए कार्यालय में इंतजार कर रहे हैं।

- देवेश सिंह, महोलिया

--
तीन दिन से रजिस्ट्री कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं। साथ में दिव्यांग मां को व्हीलचेयर पर लेकर आना पड़ता है। दिनभर वह भी इंतजार करती हैं। विभाग वाले कुछ बता नहीं पा रहे कि कब तक सर्वर ठीक होगा।

- यासीन मलिक, अशोक बिहार कॉलोनी

--
चार दिन पूर्व बैनामा कराने के लिए पलिया से आए हुए हैं। शाम तक बैनामा नहीं होने पर रात में होटल में रुकते हैं। काफी खर्चा हो रहा है। साथ ही परेशानी बढ़ती जा रही है। विक्रेताओ को भी घेरकर रखना पड़ रहा है।

- राजुल गुप्ता, पलिया

--
पूरे प्रदेश में सर्वर डाउन होने की वजह से बैनामे बहुत धीमी गति से हो पा रहे हैं। कभी-कभी साइट बिल्कुल ठप हो जाती है। इससे क्रेता और विक्रेताओं को भी काफी परेशानी हो रही है। इससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।


- अरुण गुप्ता, सब रजिस्टार, सदर

खिरनीबाग स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए खड़े लोग। संवाद

खिरनीबाग स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए खड़े लोग। संवाद

खिरनीबाग स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए खड़े लोग। संवाद

खिरनीबाग स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए खड़े लोग। संवाद

खिरनीबाग स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए खड़े लोग। संवाद

खिरनीबाग स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed