फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to line fault, power went out for five hours in Paraur Marg and Ulfatnagar.

Shahjahanpur News: लाइन फाल्ट से परौर मार्ग और उल्फतनगर में पांच घंटे बत्ती गुल

Thu, 20 Nov 2025 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Due to line fault, power went out for five hours in Paraur Marg and Ulfatnagar.
कलान। परौर मार्ग पर 11केवीए की हाईटेंशन लाइन में आई खराबी के कारण बृहस्पतिवार सुबह एक फेस बंद हो गया। पांच घंटे तक परौर मार्ग और मोहल्ला उल्फतनगर के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल रही। उधर, रुकनपुर ग्राम पंचायत के गांव अमिदापुर में निकली 11केवीए की लाइन का एक खंभा बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे के बाद परौर मार्ग की लाइन के एक फेस से करंट मिलना बंद हो गया। इससे परौर मार्ग के आसपास और उल्फतनगर मोहल्ले के करीब पांच सौ से ज्यादा घर लो-वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे। मोहल्ले वालों ने बिजली उपकेंद्र पर सूचना दी। लाइन ठीक करने के लिए आपूर्ति बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11.30 बजे बिजली आई। उधर, अमिदापुर गांव में गरेली फीडर की 11 केवीए विद्युत लाइन का खंभा बुधवार को सुबह गांव में धान कूटने की मशीन लेकर आए ट्रैक्टर की टक्कर से टूट गया। गांव के अशोक वर्मा ने विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके दरवाजे के पास लगा खंभा टूट गया है, लेकिन लाइन से विद्युत आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि परौर मार्ग की लाइन में आई खराबी को ठीक कराकर उसे चालू करा दिया है। उन्होंने बताया कि लाइन स्टाफ को अमिदापुर भेजकर क्षतिग्रस्त खंभा शीघ्र बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed