{"_id":"6834b74ce673903a3f0864f4","slug":"due-to-drizzle-maximum-and-minimum-mercury-level-dropped-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-144668-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बूंदाबांदी होने से अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बूंदाबांदी होने से अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़का
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात में हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। इससे अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को तापमान में मामूली वृद्धि होगी।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात हल्की बूंदाबांदी हुई। आसपास के जिले में अच्छी बारिश होने से वातावरण में आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। हवा में नमी के असर से उमस का प्रभाव नहीं रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.3 और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक रविवार शाम को वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर ने मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।