{"_id":"62dee6caabaa46176343843e","slug":"due-to-11-kv-line-fault-electricity-is-running-for-six-hours-in-many-localities-shahjahanpur-news-bly492492159","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केवी लाइन फाल्ट से कई मोहल्लों में छह घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केवी लाइन फाल्ट से कई मोहल्लों में छह घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ककरा कलां स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन के तार रात करीब दो बजे तेज हवा चलने से हुए शार्ट सर्किट की चपेट में आकर टूट गए। सुबह लाइन स्टाफ को मदराखेल-ककरा मार्ग पर दो जगह तार मिले। लाइन चालू करने में करीब छह घंटे लग गए और उस दौरान कई मोहल्लों ओर कॉलोनियों की बिजली गुल रही।
आनंदपुरम फीडर की लाइन ककरा से मदराखेल और लोहारों का चौराहा होकर वहां से आनंदपुरम की ओर घूमी है। रात दो बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य तरीके से होती रही इसी दौरान तेज हवा चलने से लाइन में पहले ट्रिपिंग शुरू हुई। दो बार बिजली गुल होने के बाद आ गई लेकिन बाद में लाइन बंद हो गई। उपकेंद्र के एसएसओ ने क्षेत्रीय अवर अभियंता सत्यपाल सिंह को लाइन में आई खराबी के बारे में सूचित किया। सुबह फील्ड कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने पर उन्हें जेई ने लाइन की जांच करने भेजा।
पेट्रोलिंग करने पर ककरा और मदराखेल के बीच लाइन के तार दो जगह टूटे मिले। लाइन के तार जोड़ने में करीब दो घटे लग गए क्योंकि एक स्थान पर लाइन के ठीक नीचे झाड़ियां और नाले का पानी भरा होने से वहां सीढ़ी लगाना कठिन हो गया। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान आनंदपुरम कॉलोनी, आजादपुरम, विश्वकर्मा चौक, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), आजादपुरम, लोहारों का चौराहा, सिंजई (आंशिक) आदि क्षेत्रों के सैकड़ों घरों में बिजली के साथ पानी का संकट बना रहा।