{"_id":"68826a90a5d74f53ee0e0e29","slug":"drunkard-created-ruckus-at-the-gate-of-medical-college-threw-medicines-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148838-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराबी का मेडिकल कॉलेज के गेट पर हंगामा, दवाइयां फेंकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराबी का मेडिकल कॉलेज के गेट पर हंगामा, दवाइयां फेंकीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर बुधवार रात नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के सामने गाली-गलौज करते हुए युवक ने मेडिकल स्टोर की दवाइयां फेंक दीं। पकड़ने गए सिपाहियों से भिड़ गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को पकड़ पाई।
मामला बुधवार रात करीब आठ बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने का है। एक युवक नशे में गाली-गलौज करने लगा। आने जाने वालों के साथ उलझ गया। सरेराह हंगामा होने से वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। अजीजगंज चौकी के दो सिपाही मौके पर आ गए। सिपाहियों के सामने युवक मेडिकल स्टोर पर गया। काउंटर पर रखीं दवाइयां फेंक दीं।
जब लोगों ने मामले का वीडियो बनाना शुरू किया तो हरकत में आए सिपाहियों ने उसे किसी तरह पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस बमुश्किल युवक को पकड़कर अजीजगंज चौकी ले गई। इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि युवक और मेडिकल स्टोर संचालक के बीच समझौता हो गया है।