{"_id":"6491ff48231549b650041a84","slug":"drug-representatives-protest-against-increase-in-price-of-life-saving-drugs-shahjahanpur-news-c-4-1-187217-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीवन रक्षक दवाओं पर बढ़े दाम का दवा प्रतिनिधियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीवन रक्षक दवाओं पर बढ़े दाम का दवा प्रतिनिधियों ने जताया विरोध
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट शशांक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते एमआर
शाहजहांपुर। दवा प्रतिनिधियों के संगठन (यूपीएमएसआरए) ने जीवन रक्षक दवाओं के दाम बढ़ाए जाने का विरोध जताया है। संगठन की ओर से नौ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री कार्यालय को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शशांक श्रीवास्तव को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण) ने नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन में शामिल आठ सौ से ज्यादा जीवन रक्षक दवाओं के दाम 12.12 प्रतिशत बढ़ाने का आदेश दिया है। इससे एंटी बायोटिक व हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर, एचआईवी व किडनी रोग की दवाओं के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी। हमारी मांग है कि दवाओं से जीएसटी शून्य की जाए व उनके दाम कम किए जाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुरारी दीक्षित और संचालन जिला मंत्री विजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सहसचिव अशित मिश्रा भी उपस्थित रहे। इस दौरान कोषाध्यक्ष विकास तिवारी, सहसचिव सीएल तिवारी, विकास कुमार, दलजीत त्रिपाठी, युवराज चौहान, दुष्यंत चौहान, आशीष, संतोष आदि मौजूद रहे। संवाद