फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   drown in ganga

किशोरी ने शारदा नहर में कूद कर जान दी

Fri, 04 Oct 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
drown in ganga
पुवायां। बृहस्पतिवार सुबह घरेलू कलह के कारण एक किशोरी शारदा नहर में कूद गई। लगभग तीन घंटे बाद उसका शव सिंधौली थाना क्षेत्र में नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव डबरिया निवासी एक किशोरी का बुधवार रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे किशोरी शौच के लिए जाने की बात कहकर निकली और गांव से कुछ दूर शारदा नहर में छलांग लगा दी। किशोरी को नहर में कूदते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर जमा हो गए लेकिन नहर के तेज बहाव के कारण किसी की हिम्मत नहर में जाकर किशोरी को बचाने की नहीं हुई। जानकारी पाकर किशोरी के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने गोताखोरों को बुलाया और नहर में किशोरी के शव की तलाश शुरू कराई। कुछ लोग बाइक से नहर की पटरी पर किशोरी की तलाश करने लगे। लगभग तीन घंटे बाद सिंधौली थाना क्षेत्र में किशोरी का शव नहर में उतराता मिल गया। परिवार के लोग शव को नहर से निकलवा कर घर ले गए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के परिवार वालों ने किशोरी की मौत के संबंध में बात करने से भी इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed