फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DRM saw up-down yard at Rosa Junction

Shahjahanpur News: डीआरएम ने रोजा जंक्शन पर अप-डाउन यार्ड देखा

Fri, 15 Mar 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
DRM saw up-down yard at Rosa Junction
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन का बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजकुमार सिंह ने निरीक्षण किया। अपने कोच से उतरकर लोको पायलट बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद रोजा ओवरब्रिज के नीचे 11000 की लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कार्य का जायजा लिया। कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
विज्ञापन

डीआरएम अपनी विशेष ट्रेन से दोपहर 12:00 बजे रोजा जंक्शन पहुंचे। इसके बाद रोजा न्यू साइडिंग पर अप व डाउन यार्ड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने नए प्लेटफार्म का निर्माण जल्द पूर्ण जाने के लिए निर्देशित किया। बता दें कि वर्तमान समय में रोजा जंक्शन में 94 प्वाइंट, 54 सिंगल, 75 सेंट सिंगल तथा 350 रूट हैं। यार्ड मॉडलिंग के बाद इन सभी की संख्या बढ़ जाएगी। निरीक्षण के बाद डीआरएम विशेष ट्रेन से टोंडरपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर जन्मेजय उपाध्याय, ऑपरेटिंग मैनेजर अर्चित निगम, स्टेशन अधीक्षक एसके यादव, यातायात निरीक्षक विकास सिंह, रेल पत्र निरीक्षक हरगोविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed