फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   drm angree on station water logging

स्टेशन परिसर में जलभराव  गंदगी देख बरसे डीआरएम

Fri, 29 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
drm angree on station water logging
स्टेशन परिसर में जलभराव  गंदगी देख बरसे डीआरएम 
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रमोद कुमार शुक्रवार को सुबह झमाझम बरसात के दौरान रेलवे के अहम सेक्शन बरेली-बालामऊ के बीच स्टेशनों का खिड़की निरीक्षण करते हुए यहां पहुंचे। करीब पौन घंटे के निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक समेत द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में बरसात के पानी का जमावड़ा और शौचालय समेत अन्य स्थानों पर गंदगी देख डीआरएम का पारा हाई हो गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक और निर्माण निरीक्षक समेत अन्य संबंधित अफसरों को जमकर लताड़ लगाई और सारी व्यवस्थाएं शीघ्र नहीं सुधारे जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

डीआरएम प्रमोद कुमार को स्पेशल ट्रेन से सुबह 10.10 बजे पहुंचना था, लेकिन तेज बारिश के दौरान डीआरएम स्पेशल पीतांबरपुर से लेकर यहां तक सारे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 11.20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर रुकी। डीआरएम ने मुरादाबाद से साथ आए विभिन्न रेल अनुभागों के मंडलीय अधिकारियों और ब्रांच ऑफीसर्स की टीम के साथ यहां पहुंचते ही निरीक्षण शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

उस वक्त तेज बारिश से स्टेशन की दोनों मेन लाइनें और उनके बीच लबालब पानी भरा देख डीआरएम का पारा हाई हो गया। आगे बढ़ने पर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय और अन्य अनुभागीय कार्यालयों में बारिश से जलभराव देख स्टेशन अधीक्षक एके गौतम को आड़े हाथों ले लिया। एक नंबर प्लेटफॉर्म के शौचालय को गंदगी से घिरा देख डीआरएम का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने अनुभागीय अधिकारी प्रीतम सिंह को शौचालय के बाहर खड़ा देख डपटा कि टायलेट के बाहर से नहीं, अंदर आकर गंदगी देखें। स्टेशन गेट पर गेट टूटा और बोर्ड क्षतिग्रस्त देख डीआरएम फिर बरस पड़े। साथ चल रहे अफसरों को लताड़ते हुए कहा कि सरकार काम करने के लिए वेतन दे रही हैं, कुर्सियां तोड़ने के लिए नहीं। प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर गड्ढे और पानी की टंकी में गंदगी देख निर्माण निरीक्षक विद्याराम जाटव को निशाने पर ले लिया।
प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में बैठी मिली एमएसटी धारक
निरीक्षण के दौरान प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में दो महिलाओं को बैठा देख डीआरएम वहां ठिठक गए। उन्होंने अटेंडेंट से इस बात पर नाराजगी जताई कि बैठी हुई महिलाओं की रजिस्टर में इंट्री क्यों नहीं की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाएं एमएसटी धारक हैं। इस जवाब ने डीआरएम का गुस्सा फिर बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय केवल फर्स्ट क्लास का टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए अनुमन्य है। बाद में डीआरएम रोजा जंक्शन का निरीक्षण करते हुए सीतापुर की ओर निकल गए।
जल्द बदली जाएगी एक नंबर प्लेटफॉर्म की लाइन
शाहजहांपुर। निरीक्षण के बाद एसएस ऑफिस के विश्राम कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल यात्रा को सुरक्षित और निरापद बनाने के लिए रेलवे ट्रैक, सिग्नल आदि की मेंटीनेंस और अन्य संरक्षा मानकों समेत यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि यहां के एक नंबर प्लेटफॉर्म की लाइन बदलने का प्रस्ताव रेल मुख्यालय बड़ौदा हाउस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द इस पर काम शुरू होगा और अगले वर्ष तक लाइन बनकर चालू हो जाने की उम्मीद है। रेलवे की भोलागंज साइडिंग में अवैध कब्जों की भरमार का हवाला दिए जाने पर डीआरएम ने कहा कि वहां अतिक्रमण हटाने को पहले भी कई बार प्रयास किए गए और कब्जे साफ कराने के लिए दोबारा मुहिम छेड़ी जाएगी। 
डीआरएम ने बताया कि चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म से मालगोदाम रोड को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज पर टिन शेड डालने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से लाइन नंबर एक पर पानी आ गया ओर कुछ अन्य कमियां भी पाई गईं, जिन्हें शीघ्र दूर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

रोजा में सैलून से नहीं उतरे डीआरएम
रोजा। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर बरसते पानी में यहां के रेल कर्मी चौकन्ने रहे। शनिवार को रेल कर्मियों का स्वागत सत्कार सब धरा रह गया। सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे डीआरएम स्पेशल ट्रेन रोजा के प्लेटफार्म दो पर रुकी, लेकिन डीआरएम अपने सैलून से नहीं उतरे। रेलवे सहित तमाम संगठन डीआरएम को समस्याओं से बरसात मे सुबह से इंतजार कर रहे थे। रोजा में चालक दल के बदलाव के बाद डीआरएम की स्पेशल ट्रेन सीतापुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed