फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drizzling heat in the morning, rain in the evening

सुबह बूंदाबांदी दिन में उमसभरी गर्मी, शाम को झमाझम बारिश

Wed, 22 Jul 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Drizzling heat in the morning, rain in the evening
शाहजहांपुर। मौसम में मंगलवार को दिन भर उतार-चढ़ाव बना रहा। बीती शाम से बादल छाए होने और हवा नहीं चलने से उमस बढ़ी तो रात में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, सुबह करीब छह बजे कुछ देर बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद तक बादल छाए रहने से दिन में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री घटकर 33.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। सूर्यास्त से पहले बादलों की चादर झीनी पड़ी तो हल्की धूप ने उमस भरी गर्मी पैदा कर दी, लेकिन शाम करीब 6.30 बजे आंधी जैसी तेज हवा के साथ काली घटाएं छा गईं और बारिश होने लगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सुबह से शाम तक बैरोमीटर की रीडिंग में 30 अंक के उतार-चढ़ाव को देखते हुए बुधवार को दिन भर बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बादल रात से ही आसमान की घेराबंदी किए थे। इस वजह से सुबह तक उमस महसूस होती रही। सुबह 5.30 बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई तो हवा में बढ़ी नमी से वातावरण में थोड़ी ठंडक पैदा हुई। बमुश्किल आधा घंटे तक रिमझिम फुहारें गिरने के बाद थम गईं, लेकिन मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर दो बजे से पहले तक कई बार बादल घने होने पर बारिश के आसार बने, लेकिन पानी नहीं गिरा। इससे लोगों को बीते दिन जैसी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन चार बजे के बाद धूप निकली तो जनजीवन को उमस सताने लगी। सूर्यास्त के बाद अचानक 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा काली घटाएं साथ ले आई और इसी के साथ तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा तक बरसात के दौरान महानगर में सड़कों पर जहां-तहां जलभराव हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शाम को छह मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि बैरोमीटर की रीडिंग में स्थिरता नहीं होने से मौसम दिन भर असामान्य बना रहा। सुबह के वक्त बैरोमीटर की रीडिंग सामान्य से 20 अंक अधिक थी, लेकिन शाम 4.30 बजे तक उसमें 10 अंक की गिरावट आ गई जो कि हवा का दबाव कम होने का संकेत है। इसे देखते बुधवार को पछुआ हवा धीमी गति से चलेगी और दिन भर बादल छाए रहने के साथ शाम तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में सड़कें जलमग्न, दुकानों मेें घुसा पानी
मिर्जापुर। मंगलवार शाम तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश में कस्बे की सभी सड़कें जलमग्न हो गई और बाजार में कई दुकानों के अंदर पानी घुस गया। बारिश के दौरान फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे, मिर्जापुर-ढाई रोड और कस्बे में मुख्य मार्ग से होली स्थल तक सभी रास्ते पानी मेें इतना डूब गए कि उधर से आने-जाने वालों को बारिश थमने के बाद पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। यही नहीं, बर्तन व्यवसायी नंदराम गुप्ता, कपड़ा विक्रेता ज्ञानेंद्र प्रताप, सराफा व्यवसायी गुड्डू वर्मा, रमेश वर्मा, आजाद वर्मा आदि की दुकानों में पानी भर गया।

तेज बारिश से किसान खुश
पुवायां। मंगलवार शाम सात बजे आंधी के साथ आई तेज बारिश ने धान की फसल को बड़ा लाभ पहुंचाया है। इससे किसान भी काफी खुश हैं। मंगलवार शाम अचानक तेज हवा चलने लगी, इससे गर्मी का प्रकोप काफी कम हो गया। कुछ ही देर बाद आंधी और फिर तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से धान के खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि तेज हवा के कारण बिजली गुल हो गई। किसानों ने बताया कि इस बार अभी तक ठीक से बारिश नहीं होने के कारण धान और गन्ने की फसल में सिंचाई में बड़ी राशि खर्च हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं। आज की बारिश से दो-चार दिन तक राहत रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed