फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drizzle brings down maximum temperature, brings chilly feeling

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान लुढ़का, सर्दी का हुआ एहसास

Fri, 31 Oct 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drizzle brings down maximum temperature, brings chilly feeling
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। लोगों को शाम को सर्दी का एहसास हुआ। दिन में मौसम में हुए बदलाव से लोगों ने पंखे बंद कर दिए।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक बूंदाबांदी होती रही। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक सुबह बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया। बाद में बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान गिर गया। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 11 मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 93 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed