{"_id":"5f7b6f958ebc3edc0f59d17f","slug":"driving-license-will-be-started-from-today-shahjahanpur-news-bly4223025159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बनने लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बनने लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विजिलेंस छापे के बाद से एआरटीओ कार्यालय अफसरों के निशाने पर है। सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद ने एआरटीओ पर निरीक्षण किया। हालांकि वहां उन्हें कोई दलाल दिखाई नहीं दिया। डीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के ट्रांसफर आदि के बारे जानकारी ली। निर्देश दिया कि पब्लिक को किसी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। डीएम के निर्देश के बाद अफसरों ने मंगलवार को डीएल बनाने काम शुरू होने का एलान किया।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस आनंद सोमवार दोपहर करीब एक बजे नियामतपुर में स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कार्यालय में होने वाले कार्यों की जानकारी एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार ली, जिस पर उन्होंने गाड़ी ट्रांसफर, रिन्यूवल, डुप्लीकेट और टैक्स से संबंधित कार्य होने की जानकारी दी।
डीएम व एसपी ने प्रथम तल के सभी पटलों पर जाकर लोगों से पूछताछ की, इस बीच किसी तरह की समस्या की जानकारी नहीं मिली। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार से ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए आईडी तैयार करा ली गई है। जोकि विजिलेंस छापे के बाद से बंद चल रही थी। बताया कि जिन लोगों ने पहले से तारीख ले रखी है, उनको आगे के स्लॉट मिल जाएंगे। इसकी प्रक्रिया खुद ही पूरी हो जाएगी।